न्यूयॉर्क में शुरू हुईं प्रियंका की शादी की तैयारियां, देखिए 'ब्राइडल शॉवर' की अंदर की तस्वीरें

एक तरफ देश में दीपिका-रणबीर की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं विदेश में प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर मंगेतर दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे।

Priyanka Chopra

नई दिल्ली। एक तरफ देश में दीपिका-रणबीर की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं, वहीं विदेश में प्रियंका चोपड़ा की। प्रियंका चोपड़ा और उनके अमेरिकी सिंगर-सॉन्गराइटर मंगेतर दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगे। जहां शादी को अभी वक्त है, तो वहीं इसका सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है। हाल ही में प्रियंका की टीम ने उनके लिए 'ब्राइडल शॉवर' का आयोजन किया। इसमें प्रियंका और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए।

ब्राइडल शॉवर में सफेद गाउन में पहुंचीं प्रियंका

ब्राइडल शॉवर में सफेद गाउन में पहुंचीं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां न्यूयॉर्क में शुरू हो गई हैं। उनके करीबी दोस्तों ने उनके लिए न्यूयॉर्क में ब्राइडल शॉवर का आयोजन किया, जिनमें खास दोस्तों के अलावा उनके होने वाली भाभी भी अपनी बेटी के साथ पहुंचीं। इस शॉवर में हॉलीवुड सेलेब्रिटी केली रीपा भी नजर आईं। अपने ब्राइडल शॉवर में प्रियंका ने सफेद रंग का फेदर मार्चेसा गाउन पहना, जिसमें वो काफी हसीन लग रहीं थीं।

भतीजे संग निक की पोस्ट की तस्वीर

भतीजे संग निक की पोस्ट की तस्वीर

इस सफेद स्ट्रेपलैस गाउन के साथ उन्होंने टिफनी का हीरों का नेकलेस भी पहना था। ब्राइडल शॉवर में BRIDE गुब्बारों के साथ खड़े उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। प्रियंका ने खुद भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शॉवर के लिए तैयार होते हुए फोटो डाली थी। इसके साथ उन्होंने लिखा था, 'शादी से पहले का सेलिब्रेशन।' उन्होंने अपने भतीजे के साथ निक की एक फोटो भी पोस्ट की है।

2 दिसंबर को उमेद भवन में करेंगे शादी?

2 दिसंबर को उमेद भवन में करेंगे शादी?

खबरें हैं कि प्रियंका और निक जोधपुर के उमेद भवन पैलेस में पूरे रजवाड़े स्टाइल में शादी करेंगे। दोनों की शादी का कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच चलेगा। 2 दिसंबर को सात फेरों की रस्म होगी। कहा जा रहा है कि प्रियंका की शादी काफी धूमधाम से होगी और इसमें करीब 200 गेस्ट के आने की उम्मीद है। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक दोनों निक के भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफी टर्नर से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि दीपिका-रणवीर की तरह प्रियंका ने अभी तक अपनी शादी की तारीख कंफर्म नहीं की है।

जुलाई में सगाई, अगस्त में किया था रोका

जुलाई में सगाई, अगस्त में किया था रोका

प्रियंका और निक ने पिछले साल एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ में आए थे जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें आनी शुरू हुई थीं। शुरुआत में प्रियंका ने इन खबरों का खंडन किया था, लेकिन फिर इस साल मई में दोनों की साथ में आई तस्वीरों ने इस रिश्ते को कंफर्म कर दिया। इसके बाद निक ने इस साल प्रियंका के जन्मदिन पर लंदन में उन्हें प्रपोज किया और दोनों ने सगाई कर ली। दोनों ने इसके बाद अगस्त में पारंपरिक पंजाबी रीति-रिवाज से रोका किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+