जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं बबीता फोगाट, शेयर कीं पहली रस्म की तस्वीरें
नई दिल्ली। महिला पहलवान बबीता फोगाट की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। उन्होंने पहली रस्म बान की तस्वीरें अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की हैं। शादी की पहली रस्म में वह लाल और पीले रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने रस्म की जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह सगन हाथ में लेते हुए, सूर्य को अर्घ्य देते हुए और हाथों में मेहंदी की छाप दिखाते हुए दिख रही हैं।
Recommended Video

बबीता ने अपना रिश्ता पक्का होने की बात भी सोशल मीडिया के जरिए ही बताई थी। उन्होंने अपने होने वाले पति के लिए लिखा था, 'आप जानते हैं मेरे पापा का आर्शीवाद लेने के बाद अब ऑफिशियल हो चुका है। वक्त है दिलवाला अब अपनी दुल्हनिया ले जाए।' बता दें उनके होने वाले पति का नाम विवेक सुहाग है।

कौन हैं बबीता के 'दिलवाले'?
बबीता विवेक सुहाग से शादी करने जा रही हैं। विवेक की सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह भारत केसरी विजेता हैं। उन्हें साल 2018 में भारत केसरी पुरस्कार मिला था। विवेक झज्जर जिले के मातनहेल गांव के निवासी हैं, उनका परिवार नजफगढ़ में रहता है। बबीता के पिता द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता महाबीर पहलवान और चाचा सज्जन बलाली ने ये रिश्ता पक्का किया है।

गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं बबीता फोगाट
बबीता फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। वह गीता फोगाट की छोटी बहन हैं। गीता देश को कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती का पहला गोल्ड दिलाने वाली महिला पहलवान हैं। गीता की शादी पहलवान पवन कुमार से हुई है। वहीं बबीता ने भी साल 2014 और 2018 में कॉमनवेल्थ खेलों में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता था। इस उपलब्धि के आधार पर उन्हें सरकार द्वारा हरियाणा पुलिस में सब इंस्पेक्टर, एसआई, बनाया गया था।

जीवन पर फिल्म भी आई थी
इसके बाद भी वह देश के लिए लगातार पदक जीतती रहीं। इससे पहले भी उन्होंने साल 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर और 2012 में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। फोगाट परिवार में गीता और बबीता के अलावा उनकी दो छोटी बहनें, कजिन और अब पति भी पहलवान हैं। गीता और बबीता के जीवन पर 'दंगल' नाम की फिल्म भी आई थी। जिसमें गीता फोगाट का किरदार फातिमा सना शेख, बबीता का किरदार सान्या मल्होत्रा और इनके पिता का किरदार आमिर खान ने निभाया था।












Click it and Unblock the Notifications