VIRAL: ये किस लड़के के साथ वायरल हो रही सुहाना खान की फोटो, लोग जानने को उत्सुक
कुछ दिन पहले गौरी खान ने सुहाना की पार्टी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, अब उसी पार्टी से उनकी एक फोटो वायरल हो गई है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वो एक लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं।

नई दिल्ली। शाहरुख खान की बेटी सुहाना भले ही लंदन में पढ़ाई कर रही हों, लेकिन उनकी चर्चे देश में हमेशा रहते हैं। जैसे ही उनकी कोई नई तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है, उसे वायरल होने में जरा देर नहीं लगती। अभी कुछ दिन पहले गौरी खान ने सुहाना की पार्टी की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं, अब उसी पार्टी से उनकी एक फोटो वायरल हो गई है। इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में वो एक लड़के के साथ दिखाई दे रही हैं।

मां गौरी ने कुछ दिन पहले डाली थी फोटो
अभी कुछ दिन पहले सुहाना की मम्मी गौरी खान ने उनकी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं। इन तस्वीरों के साथ गौरी ने लिखा था, 'आखिरी साल को इंज्वाय करते हुए।' इस पार्टी में गौरी और सुहाना दोनों ही काफी स्टाइलिश लग रहीं थीं। अब इसी पार्टी से सुहाना की एक और फोटो वायरल हो गई है।
A post shared by Suhana Khan (@itssuhanakhan) on
साथ में आखिर कौन है ये लड़का?
इस ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में सुहाना एक लड़के के साथ नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर लोग जानने को उत्सुक हैं कि आखिर ये लड़का है कौन आखिर? कहा जा रहा है कि ये लड़का सुहाना का क्लासमेट है। इसके साथ ही सुहाना कि अपने सहेली संग भी एक फोटो सामने आई हैं। दोनों ही तस्वीरों में सुहाना काफी स्टाइलिश लग रही हैं।
A post shared by Suhana Khan (@itssuhanakhan) on
पहले इस कारण रही थीं चर्चा में
इससे पहले सुहाना तब सुर्खियों में आई थीं जब उनका नाम पापा शाहरुख की आईपीएल टीम केकेआर के एक खिलाड़ी से जुड़ा था। सुहाना की बात करें तो वो फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। हाल ही में 22 मई को अपना जन्मदिन मनाने के लिए वो भारत आईं थीं। सुहाना बॉलीवुड में जाना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख ने साफ कह दिया है कि उनके बच्चे पहले पढ़ाई पूरी करेंगे, फिर फिल्मों में कदम रखेंगे।
ये भी पढ़ें: बेवजह सुहाना खान के पीछे पड़े ट्रोल्स, मां गौरी संग फोटो पर करने लगे बेहूदे कमेंट












Click it and Unblock the Notifications