'नन्हे मेहमान' को गोद में खिलाते नजर आए मुकेश अंबानी, देखिए पहली तस्वीर

नई दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर परिवार मुकेश अंबानी के घर नया मेहमान आ गया है। उनके बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया। अब उनके बेटे की पहली झलक भी सामने आ गयी है। राज्यसभा सदस्य और इंडस्ट्रियलिस्ट परिमल नाथवानी ने मुकेश अंबानी के साथ नवजात की एक तस्वीर ट्वीट की है और पूरे अंबानी परिवार को बधाई दी है। अंबानी परिवार के प्रवक्ता ने कहा कि मां श्लोका अंबानी और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

Recommended Video

    Mukesh Ambani बने दादा,Akash Ambani-Shloka के घर बेटे का जन्म | वनइंडिया हिंदी
    मुकेश अंबानी के पोते की पहली तस्वीर

    मुकेश अंबानी के पोते की पहली तस्वीर

    राज्यसभा सदस्य और इंडस्ट्रियलिस्ट परिमल नाथवानी ने मुकेश अंबानी औऱ उनके पोते की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, श्लोका और आकाश अंबानी को बेटे को जन्म देने के लिए बहुत-बहुत बधाई। मैं मुकेश भाई , नीता भाभी और पूरे अंबानी परिवार एक नए फैमिली मेंबर के शामिल होने की बधाई देता हूं। आज का दिन पूरे अंबानी परिवार के लिए खुशियां मनाने का दिन है। यह वास्तव में आनन्दित करने का दिन है। बच्चे के लिए बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद।

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

    सोशल मीडिया पर वायरल हुई फोटो

    परिमल नाथवानी द्वारा फोटो शेयर किए जाने के बाद यह काफी तेजी से वायरल हो रही है। आकाश और श्लोका की शादी पिछले साल मार्च में हुई थी। आकाश और श्लोका स्कूल फ्रेंड रहे हैं। आकाश और श्लोका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन स्विट्जरलैंड के सेंट मॉरिट्ज में हुई थी। यहां प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन तीन दिन तक चला था। इस सेलिब्रेशन में भी तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं थी।

    श्लोका सोशल वर्कर हैं

    श्लोका सोशल वर्कर हैं

    श्लोका सोशल वर्कर हैं। उन्होंने 2015 में कनेक्ट फॉर नाम से एनजीओ शुरू किया था, जो कि जरूरतमंदों को शिक्षा, भोजन और घर उपलब्ध कराता है। श्लोका ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स डिग्री कंप्लीट की है। मुकेश अंबानी (63) और उनकी पत्नी नीता के तीन बच्चे हैं- जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा, दोनों 29 साल के और 25 वर्षीय अनंत।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+