बारामूला मुठभेड़ की तस्वीर, बिल्डिंग से भागा आतंकी, गिरा, फिर ढेर, देखें Video
Baramulla muthbhed: जम्मू कश्मीर के बारमूला में सुरक्षबलों और आतंकियों बीच मुठभेड़ का एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन में जुटी में टीम की मुस्तैदी के चलते कैसे आतंकी के ना सिर्फ मंसूबे विफल हुए बल्कि उसे अपनी जान भी हाथ धोना पड़ा, वीडियो में एक आंतकी फायरिंग कर भागता हुआ दिखाई दिया, इस दौरान सुरक्षाबलों ने उसे घरकर धु्ंआधार गोलियां की बौछार कर दी। जब आतंकी जमीन पर गिरा तो एक बार फिर उसने उठने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसे गई गोलियां लग चुकी थीं, जिसके चलते वो मौके पर ही ढेर हो गया।
बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भागने की फिराक में एक आतंकवादी की सुरक्षा बलों की गोलियों की बौछार से मौत हो जाती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आतंकवादी फायरिंग करते हुए भागने की फिराक में मकान से बाहर निकलता है। लेकिन बाहर मौजूद सुरक्षा बलों की गोलियों से वह बच नहीं सका।

Exclusive unseen video of yesterday #Baramulla Encounter,3 terrorists killed by #IndianArmy @ChinarcorpsIA #CobraPaltan. First time you will see terrorist running with weapon and firing on security forces and Indian Army zero in all 3 terrorists move and neutralise them.… pic.twitter.com/D49mytbqzQ
— Manish Prasad (@manishindiatv) September 15, 2024
वीडियो में देखा जा सकता है कि गोलियों की हुई बौछार से आतंकी जमीन पर गिर गया और घायल गया, लेकिन जैसे घायलवस्था उसने हाथ से गिरी बंदूक उठाने की कोशिश की तो जवानों ने फिर गोलियों की बौछार कर दी।
वहीं रविवार देर रात को भी नौशहरा के लाम सेक्टर में भी आतंकवादियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था। सेना की जवाबी कार्रवाई यह घुसपैठ असफल हो गई। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए, जबकि एक से दो आतंकवादी भागने में सफल हुए।
सेना के अधिकारी ने कहा कि मारे गए आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में युद्ध-जैसी सामग्री बरामद की गई। हालांकि अभी तक आतंकवादियों की पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में आगामी संवेदनशील घटनाओं को ध्यान देखते हुए सुरक्षाबलों का अभियान बेहद अहम है, जिसके तहत ये एक बड़ी सफलता है।












Click it and Unblock the Notifications