Pics: सुनीता विलियम्स ने किया इश्क की इबादत ताजमहल का दीदार
आगरा| विश्वभर में मशहूर और देश की होनहार बेटी चर्चित अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने आज इश्क की इबादत ताजमहल का दीदार किया। सुनीता विलियम्स ने अपनी बहन के साथ ताजमहल देखने पहुंची थी।

नीले टॉप और सफेद कैपरी पहने विलियम्स ने गुरुवार को ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल का दीदार किया।

मालूम हो कि सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर, 1965 यूक्लिड, ओहायो में हुआ था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला है।[सुनीता भारत के गुजरात के अहमदाबाद से ताल्लुक रखती है। इन्होंने एक महिला अंतरिक्ष यात्री के रुप में 195 दिनों तक अंतरिक्ष में रहने का विश्व किर्तिमान स्थापित किया है। उनके पिता दीपक पाण्डया अमेरिका में एक डॉक्टर हैं।












Click it and Unblock the Notifications