Pics: मथुरा में एमपी हेमामालिनी ने करवाया 'श्रीकृष्ण महोत्सव' का आयोजन, जमकर नाचा बॉलीवुड
मथुरा। इन दिनों यूपी समेत पूरे देश में किसानों की हालत काफी खराब है इसलिए एमपी और अभिनेत्री हेमामालिनी ने अपने संसदीय क्षेत्र मथुरा में दो दिवसीय 'श्रीकृष्ण महोत्सव' का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने स्टेज पर प्रस्तुति दी। खुद हेमामालिनी ने भी स्टेज पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
मथुरा में हेमामालिनी के प्रोग्राम में जमकर नाचा बॉलीवुड
आपको बता दें कि यह कार्यक्रम रविवार रात मथुरा में निर्माणाधीन वृन्दावन चन्द्रोदय मंदिर परिसर में हुआ, महोत्सव की शुरूआत पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, राज्यसभा सदस्य जया बच्चन और ब्रज के संत गुरू शरणानंद द्वारा दीप प्रज्वलन करने के साथ हुई। इस मौके पर आडवाणी ने हेमामालिनी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हम इस प्रयास के जरिये देश की संस्कृति की भी
रक्षा कर सकते हैं।
आईये आपको दिखाते हैं 'श्रीकृष्ण महोत्सव' की खूबसूरत तस्वीरें..

जितेंद्र
सिने अभिनेता जितेंद्र को श्रीकृष्ण महोत्सव' में सम्मानित किया गया।

हेमा मालिनी
'श्रीकृष्ण महोत्सव' में खुद हेमामालिनी ने भी स्टेज पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।

गोविंदा
गोविंदा ने भी अपने खूबसूरत डांस से सबका मन मोह लिया।

शंकर महादेवन
मशहूर सिंगर शंकर महादेवन ने भी अपने गायन से सबका दिल मोह लिया।

हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने भी डांस किया।












Click it and Unblock the Notifications