#InternationalDayofYoga: सेना के घोड़ों और डॉग स्‍क्‍वॉड ने भी किया आज योग, सामने आई दिलचस्प तस्वीरें, आप भी देखिए

नई दिल्ली। आज पूरा विश्व 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' मना रहा है, आज पूरी दुनिया में योगाभ्‍यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में करीब 45 मिनट तक योगासन किया तो वहीं दिल्‍ली के राजपथ, मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया से लेकर सियाचिन की बर्फीली वादियों और जैसलमेर के रेगिस्‍तान पर सेना के जवानों ने भी आज योग किया है।

सेना के डॉग स्‍क्‍वॉड ने भी किया आज योग

सेना के डॉग स्‍क्‍वॉड ने भी किया आज योग

आज के खास दिन केवल इंसानों ने ही नहीं बल्कि जानवरों ने भी योग किया है, जी हां, आज सेना के डॉग स्‍क्‍वॉड के साथ ही घुड़सवार बल ने भी योग दिवस में शिरकत की है, जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ITBP के जवानों ने घोड़ों और डॉग स्‍क्‍वॉड के साथ योग किया

आज के दिन आईटीबीपी के जवानों ने घोड़ों और डॉग स्‍क्‍वॉड के साथ मिलकर योग किया। बीटीसी, भानु, पंचकुला हरियाणा में आईटीबीपी के जवानों ने आईटीबीपी की एनिमल विंग के साथ योगासन किया है।

आईटीबीपी की एनिमल विंग ने किया योग

आईटीबीपी की एनिमल विंग ने किया योग

योग की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो निसंदेह बहुत ही खास और अनोखी है। आम नागरिक से लेकर खास तक हर कोई शुक्रवार को योग के रंग में रंगा दिखा। शुक्रवार को रांची में पीएम नरेंद्र मोदी की अगुआई में 35000 हजारों लोगों ने योग किया है।

योग संस्कृत धातु 'युज' से उत्‍पन्न हुआ है

योग संस्कृत धातु 'युज' से उत्‍पन्न हुआ है

योग शब्द संस्कृत शब्द 'युज' से उत्‍पन्न हुआ है जिसका अर्थ है व्यक्तिगत चेतना या रूह से मिलन। योग 5000 वर्ष प्राचीन भारतीय ज्ञान का समुदाय है। यद्यपि कई लोग योग को केवल शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं, जहां लोग शरीर को तोड़ते-मरोड़ते हैं और श्वास लेने के जटिल तरीके अपनाते हैं।

योग से होते हैं ये फायदे

  • संपूर्ण स्वास्थ
  • वजन में कमी
  • चिंता से राहत
  • अंतस की शांति
  • प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
  • अधिक सजगता संग जीना
  • संबंधों में सुधार
  • ऊर्जा में वृद्धि
  • बेहतर शारीरिक लचीलापन एवं बैठने का तरीका
  • बेहतर अंतर्ज्ञान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+