Dussehra 2017: देश में दुर्गा-पूजा की धूम, दशहरे के लिए भी तैयार भारत
नई दिल्ली। नवरात्र में मां दुर्गा के रंग में इस वक्त पूरा भारत रंगा हुआ नजर आ रहा है। जगह-जगह मां की झांकियां सजी हैं तो वहीं देश में दशहरे के लिए भी खास तैयारियां चल रही हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं।

आपको बता दें कि भगवान राम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला दशहरा बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इससे पहले नवरात्रि के दौरान अनेक स्थानों पर रामलीलाएं आयोजित की गईं थीं।
जानिए कुछ खास बातें...
- दशहरे पर भगवान राम ने रावण का वध किया था इसलिए इसे असत्य पर सत्य की विजय के रूप में मनाया जाता है और इसी कारण इस दशमी को विजयादशमी कहते है।
- इसी दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं और शस्त्र-पूजा की जाती है।
- माना जाता है की रावण दहन के साथ ही सारी बुराई मिट जाती है।
- देशभर में नवमी के दिन मां के अंतिम दर्शन के साथ ही नवरात्र का समापन हो जाता है।
- देश के कई शहरों में कई फीट उंची रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले बनाए गए है, जिन्हें की विजयदशमी यानी की 30 सितंबर को जलाया जाएगा।
- इसी के साथ ही लोग संकल्प लेंगे कि वो बुरे कामों को छोड़ देंगे क्योंकि अपने बुरे कर्मों के कारण अगर सोने की लंका वाला रावण जल सकता है तो मनुष्य तो बहुत मामूली इंसान है।












Click it and Unblock the Notifications