बिहार: सासाराम में बम बिस्फोट के बाद पूरे बिहार में रेड एलर्ट जारी
पटना (मुकुन्द सिंह)। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व शुक्रवार की शाम सासाराम के एक प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के बम विस्फोट से पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट कर दिया गया है। राजधानी को सील कर चेकिंग बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों के साथ खुफिया तंत्र को भी जगह जगह लगाया गया है। संदिग्ध की पड़ताल में शहर में जगह जगह छापेमारी जारी है।

सुरक्षा को लेकर पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित है।शुक्रवार को राजधानी में रिहर्सल किया गया और चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की गई।राजधानी में प्रवेश के सभी मांगों पर पुलिस की कड़ी पहरेदारी के साथ संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
कोर्ट के बाहर डिक्की मे हुआ विस्फोट
प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शनिवार को है।शुक्रवार के शाम सासाराम व्यवहार नयायालय के बाहर पुराना जीडी रोड पर खरी बाइक की डिक्की में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका बहुत तेज नहीं था फिर भी इस घटना में विजय शंकर सिंह नामक एक व्यक्ति घायल हुआ है ।
%u0938%u093E%u0938%u093E%u0930%u093E%u092E %u092E%u0947%u0902 %u092C%u092E %u092C%u093F%u0938%u094D%u092B%u094B%u091F
पुलिस की छानबीन में पता चला है कि वह टीपीसी प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन से जुड़ा है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है ।घायल को पटना पी एम सीएच में इलाज कराया जा रहा है।
%u0938%u093E%u0938%u093E%u0930%u093E%u092E %u092E%u0947%u0902 %u092C%u092E %u092C%u093F%u0938%u094D%u092B%u094B%u091F












Click it and Unblock the Notifications