एमपी में बारिश के तांडव से लोग परेशान, 11 की मौत, देखें तस्वीरें
भोपाल। इस समय मध्य प्रदेश बारिश के तांडव की वजह से काफी परेशान है, बारिश की मार से सबसे ज्यादापरेशान उज्जैन हैं जहां मंदिर तक डूब गये हैं। क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित कई मंदिर गुंबद तक पानी से डूब गए हैं, वहीं सड़कों पर पानी भर गया है।
भारी बारिश के कारण अब तक 11 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं तो काफी लोग लापता भी हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में भी बारिश होती रहेगी। उज्जैन की तरह इंदौर में भी बारिश का घातक प्रहार जारी है।इंदौर में 24 घंटों में 128 मिली मीटर बारिश हुई है। वहीं उज्जैन में 310 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई है, इसके चलते क्षिप्रा और गंभीर नदी उफान पर आ गई है।
हालांकि राज्य सरकार की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है लेकिन लगातार हो रही बारिश इस कार्य में बाधा हो रही है।

10 बस्तियों में पानी भर गया
उज्जैन के बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने कहा कि शहर की 10 बस्तियों में पानी भर गया है।

भोपाल में जन-जीवन प्रभावित
इस बारिश के चलते राजधानी भोपाल में जन-जीवन प्रभावित हुआ है, वहीं निचली बस्तियों में पानी भर गया है।

बेतवा नदी उफान पर
बारिश के चलते रायसेन-विदिशा मार्ग पर बेतवा नदी उफान पर है और पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण आवागमन पूरी तरह अवरुद्घ है।

अब तक 11 लोग मौत के शिकार
भारी बारिश के कारण अब तक 11 लोग मौत के शिकार हो चुके हैं तो काफी लोग लापता भी हैं।

मंदिर तक डूब गये
बारिश की मार से सबसे ज्यादापरेशान उज्जैन हैं जहां मंदिर तक डूब गये हैं। क्षिप्रा नदी के तट पर स्थित कई मंदिर गुंबद तक पानी से डूब गए हैं, वहीं सड़कों पर पानी भर गया है।
आईये देखते हैं बाढ़ की भयावह तस्वीरें..












Click it and Unblock the Notifications