बालाजी के दर्शन के बाद Golden Temple पहुंचे दीपिका-रणवीर, टेका मत्था, तस्वीरें Viral

नई दिल्ली। बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण और 'मिस्टर बाजीराव' शुक्रवार को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और दरअसल दीपिका-रणवीर की शादी को एक वर्ष पूरे हो गए हैं, इसलिए परिवार संग इस कपल ने गुरुवार को तिरूपति बालाजी के दर्शन किए थे तो वहीं आज दोनों ने हरमिंदर साहिब के दर पर मत्था टेका है। इस दौरान दीपिका-रणवीर दोनों पारंपरिक अंदाज में नजर आए।

Golden Temple पहुंचे दीपिका-रणवी

Golden Temple पहुंचे दीपिका-रणवी

दोनों की तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, मालूम हो कि रणवीर और दीपिका के साथ पूरा भवनानी परिवार और पूरा पादुकोण परिवार भी उनकी इस खुशी में शामिल होने के लिए पहुंचा था।

इटली के लेक कोमो में शादी रचाई दीप-वीर

इटली के लेक कोमो में शादी रचाई दीप-वीर

गौरतलब है कि बॉलीवुड के हॉट लवर्स दीपवीर ने पिछले साल 14-15 तारीख को इटली के लेक कोमो में शादी रचाई थी और उसके बाद जब ये दोनों भारत लौटे थे तो इन्होंने तीन-तीन ग्रेंड रिसेप्शन लोगों को दिए थे। बताते चलें कि साल 2013 में दीपिका और रणवीर सिंह के रिश्ते का खुलासा हुआ था। दोनों के एक साथ आने से पहले दोनों ही का ब्रेक-अप हो चुका था।जहां दीपिका फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ प्रेम में गिरफ्तार थीं वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह का नाम अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था लेकिन बाद में अनुष्का-रणवीर सिंह अलग हो गए तो वहीं दीपिका और रणबीर कपूर की राहें भी अलग हो गईं।

पर्दे पर भी हिट है ये जोड़़ी

हालांकि शादी से पहले रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण खुलकर अपने प्यार की बातें लोगों से कहते नहीं थे लेकिन दोनों हर पार्टी, इवेंट में साथ-साथ ही नजर आते थे। दोनों ने साथ में तीन-तीन हिट फिल्में 'राम-लीला', 'बाजीराव मस्तानी' और फिल्म 'पद्मावत' दी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+