Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तस्‍वीरों में देखें देश भर में भाजपा और आप का जश्‍न

नई दिल्‍ली। राजस्‍थान में भारतीय जनता पार्टी ने 162 सीटों के साथ सत्‍ता हासिल कर ली है। वहीं मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में भाजपा बहुमत हासिल हो चुका है, काउंटिंग जारी है। वहीं दिल्‍ली में मामला फंस गया है। लिहाजा देश भर में भाजपा के सभी कार्यालयों में जीत का जश्‍न मनाया जा रहा है, वहीं आम आदमी पार्टी इस बात को लेकर जश्‍न में डूबी है कि उनके केजरीवाल ने इतिहास रच दिया है।

आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने शानदार जीत दर्ज की है। नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से दिल्ली की 15 वर्ष तक मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित पराजित करने वाले केजरीवाल ने कुल 44,269 वोट हासिल किए। शीला दीक्षित को 18,405 और भाजपा के विजेंद्र गुप्ता को 17,952 वोट मिले। केजरीवाल ने कहा, "यह मेरी जीत नहीं है। यह नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की जनता की जीत है और लोकतंत्र की जीत है।" उनके समर्थक पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू लहरा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की जीत को लेकर हमेशा से विश्वास था।

वहीं राजस्‍थान में वसुंधरा राजे के समर्थक जमकर ढोल नगाड़े बजा रहे हैं। चारों तरफ जश्‍न का माहौल है, वहीं मध्‍य प्रदेश में भाजपा कार्यालयों पर शिवराज के जयकारे लग रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की। साथ ही शिवराज की टीम अपनी तीसरी बार लगातार सरकार बनाने के लिये तैयारी शुरू कर दी है। देश भर से जश्‍न की तस्‍वीरें हम आपके लिये लेकर आये हैं, जो आप स्‍लाइडर में देख सकते हैं।

आप का शानदार आगाज

आप का शानदार आगाज

दिल्ली में रविवार को हो रही मतगणना में कांग्रेस का पत्ता साफ होता दिख रहा है। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि नवगठित आम आदमी पार्टी (आप) चुनावी दौड़ में भाजपा को लगातार टक्कर दे रही है।

शीला ने सौंपा इस्‍तीफा

शीला ने सौंपा इस्‍तीफा

चुनाव परिणाम के रुझान में कांग्रेस की हार को देखते हुए शीला दीक्षित ने राज्यपाल नजीब जंग को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 शीला दीक्षित ने कहा

शीला दीक्षित ने कहा

शीला ने अपने आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, "मैं सभी को समर्थन के लिए धन्यवाद कहूंगी। हम हार की वजह का विश्लेषण करेंगे।"

चकित किया आप ने

चकित किया आप ने

यह आप के लिए असाधारण सफलता है, जिसका गठन पिछले साल ही हुआ है, जिसने कांग्रेस और भाजपा दोनों को चकित कर दिया है। भाजपा ने रविवार को आप के शानदार प्रदर्शन को स्वीकार हुए इसे आश्चर्य की संज्ञा दी है लेकिन साथ ही सरकार बनाने का दावा भी किया है।

विजय गोयल बोले

विजय गोयल बोले

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल ने मीडिया से कहा, "हमने आप को हमेशा प्रतिस्पद्र्धी माना था और हमें उम्मीद थी कि आप को 10 या उससे ज्यादा सीट मिल सकती थी, लेकिन यह आश्चर्यजनक है।" उन्होंने कहा, "हमने दिल्ली में विपक्ष के रूप में पिछले 15 सालों में कठिन मेहनत की है।"

दिल्‍ली में कांग्रेस हथप्रभ

दिल्‍ली में कांग्रेस हथप्रभ

दिल्ली में 1998 से सत्ता पर काबिज कांग्रेस इस परिणाम से हतप्रभ है। लेकिन इसके समर्थक अभी भी उम्मीद जता रहे हैं।

राजीव शुक्‍ल बोले

राजीव शुक्‍ल बोले

कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा, "आप ने हमारा वोटा काटा और क्षति पहुंचाई। कई वोट आप को चली गई, इसलिए हम दिल्ली में हार रहे हैं। लेकिन यह परिणाम लोकसभा चुनाव के रुख नहीं दिखा सकते।"

हर्षवर्धन के घर जश्न

हर्षवर्धन के घर जश्न

भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन के घर जश्न का माहौल है। उनके समर्थकों ने कृष्णा नगर स्थित उनके आवास के बाहर पटाखे जलाए और मिठाइयां बांट कर जश्न मनाया है।

आप के कार्यकर्ता

आप के कार्यकर्ता

अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी प्रचार से निकले आप के कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के कनॉट प्लेस स्थित कार्यालय के बाहर जश्न मनाया।

शाजिया इल्‍मी ने कहा

शाजिया इल्‍मी ने कहा

पार्टी के कार्यकर्ताओं को यहां सफेद टोपी पहने देखा जा सकता है। आप की नेता शाजिया इल्मी ने मीडिया से कहा, "हमने हमेशा वास्तविक मुद्दे पर बात की है। अब लोग इसका जवाब दे रहे हैं।"

अन्‍ना हजारे ने कहा

अन्‍ना हजारे ने कहा

इधर, अन्ना हजारे ने कहा , "शीला को हराना आसान चीज नहीं है। लोगों ने अपना जनादेश दिया। मुझे विश्वास है कि केजरीवाल विपक्ष में अच्छा काम करेंगे और सरकार को सही दिशा दिखाएंगे।"

उमर ने की आप की तारीफ

उमर ने की आप की तारीफ

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी इस चुनाव परिणाम पर करीबी नजर बनाए रखा था और उन्होंने आप की तारीफ की। उन्होंने कहा, "कभी भी नए विचार वाले नवोदित नेताओं को कम नहीं आंकना चाहिए।"

वसुंधरा को बधाई

वसुंधरा को बधाई

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने अपने-अपने राज्यों में पार्टी को विजय दिलाने वाले राजस्थान की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे और मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है।

मोदी ने शिवराज को दी बधाई

मोदी ने शिवराज को दी बधाई

मध्य प्रदेश में भाजपा को भारी विजय की ओर बढ़ने के बाद मोदी ने शिवराज सिंह चौहान को फोन पर बधाई दी।

मोदी ने किया फोन

मोदी ने किया फोन

भाजपा नेताओं ने बताया, "मोदी ने वसुंधरा को फोन पर उनकी तथा पार्टी की जीत पर बधाई दी। वसुंधरा ने चुनाव प्रचार में उनके प्रयास के लिए उन्हें बधाई दी।"

सज गया जयपुर

सज गया जयपुर

इस बीच, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जयपुर को पार्टी के पोस्टर और बैनर और झंडे से सजा दिया। वसुंधरा झालवार से रविवार को जयपुर आ सकती हैं।

जयपुर में जश्‍न

जयपुर में जश्‍न

भाजपा कार्यकर्ता राजेश कुमार ने कहा, "हम उनका शानदार स्वागत करना चाहते हैं और इसके लिए हम पूरे शहर को पोस्ट, झंडे और बैनर से सजा रहे हैं।"

ढोल की थाप

ढोल की थाप

पार्टी कार्यकर्ताओं को इस दौरान ढोल की थाप पर नाचते गाते देखा गया। वे 'मोदी-मोदी' और 'वसुंधरा राजे जिंदाबाद' के नारं लगा रहे हैं। भाजपा के एक कार्यकर्ता ने कहा, "हमने वापसी की है। हम सरकार बनाने जा रहे हैं। हम बेहद खुश हैं।"

राजस्थान विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के रुझानों से धीरे-धीरे साफ हो चला है कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भारी जीत की ओर बढ़ रही है। भाजपा सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पहले से पार्टी ने शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी है। वसुधंरा राजे राज्य की मुख्यमंत्री होंगी।

भाजपा

भाजपा

भाजपा के एक सूत्र ने कहा कि राजे अगले दो या तीन दिन में जयपुर में विधानसभा भवन के आगे जनपथ पर शपथ ग्रहण करेंगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+