छप गए ईशा की शादी के कार्ड, पहला निमंत्रण लेकर सिद्धिविनायक पहुंचा अंबानी परिवार, तस्वीरें वायरल

मुंबई। देश के ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी ईशा की शादी बिजनेस टायकून आनंद पीरामल संग होने जा रही है, इस शादी के कार्ड छप चुके हैं और र‍िवाजों के अनुसार पहला न‍िमंत्रण गणपत‍ि बप्पा को दिया गया है। सोमवार को मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी, मां कोकिलाबेना और छोटे बेटे अनंत अंबानी के साथ सिद्धिविनायक बाबा के दर पर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा के चरणों में अपनी बेटी की शादी की कार्ड रखा और परिवार की सुख, समृद्दि का आशीर्वाद मांगा।

बप्पा के दर पर अंबानी परिवार, देने गए शादी का कार्ड

बप्पा के दर पर अंबानी परिवार, देने गए शादी का कार्ड

इस दौरान नीता अंबानी पूरी तरह से पारंपरिक अंदाज में नजर आईं, उन्होंने बकायदा पीले रंग का सरारा सूट और लाल रंग की चुनरी पहन रखी थी, उनके हाथ में एक बड़ा सा थाल था, जिसमें पूजा का सामान और शादी का कार्ड था।

दिसंबर में ईशा और आनंद की शादी!

दिसंबर में ईशा और आनंद की शादी!

हालांकि अभी तक शादी की ऑफ‍िश‍ियल डेट सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि इस साल दिसंबर में ईशा और आनंद की शादी हो जाएगी।

23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी सगाई

मालूम हो कि ईशा अंबानी की सगाई 23 सितंबर को इटली के लेक कोमो में हुई थी, इस भव्य सगाई का फंक्शन पूरे तीन दिन तक चला था, जिसमें बॉलीवुड,हॉलीवुड, बिजनेस जगत और पॉलिटिकल इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी।

अजय पीरामल और स्वाति पीरामल

अजय पीरामल और स्वाति पीरामल

मालूम हो कि आनंद पीरामल बहुत धनी और ताकतवर खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वो कॉरपोरेट जगत के दिग्गज अजय पीरामल और स्वाति पीरामल के बेटे हैं। आनंद पीरामल अपने पिता अजय पीरामल की कंपनी में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+