पिकनिक स्पॉट पर जलस्तर बढ़ा, 12 लोग बहे, 8 शव बरामद

घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हरिनारायण चारी के मुताबिक जबलपुर के हनुमानताल में रहने वाले तीन परिवारों के 12 लोग पिकनिक मनाने के लिए सोमवार को झरने के निकट बगदरी पिकनिक स्थल पर गए थे। ये लोग पिकनिक मनाने के लिए झरने का पानी पार करके दूसरी ओर गए थे और जब दोपहर बाद वापस आने के लिए पैदल पानी पार कर रहे थे तभी अचानक नदी में तेजी से पानी का जलस्तर बढ़ गया।
अचानक से जलस्तर बढ़ने के कारण नदी के बीच में फंसे सभी लोग तेज बहाव में बह गए। वहीं आसपास मौजूद लोगों ने 15 साल की एक लड़की को बचा लिया लेकिन तेज बहाव के चलते बाकी लोगों को नहीं बचाया जा सका। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के लोगों ने राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया। अब तक 8 लोगों के शव निकाले जा चुके है। जबकि चार अन्य की तलाश जारी है।
पुलिस से मिलसी जानकारी के मुताबिक झरने का पानी एक बरसाती नाले के माध्यम से नर्मदा की सहायक नदी हिरन में जाकर मिलता है। वहीं हादसे के बाद जिला कलेक्टर ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक लाख रुपए की तात्कालिक सहायता राशि देने की घोषणा की है।












Click it and Unblock the Notifications