कौन हैं फिजिक्सवाला के अलख पांडे? कभी बिक गया था घर, अब सुप्रीम कोर्ट तक ले गए NEET छात्रों की लड़ाई
Who is Physicswallah Alakh Pandey: देश में नीट यूजी 2024 परीक्षा में 1563 छात्रों को ग्रेस अंक दिए जाने का मामला चर्चा है। नीट परीक्षा विवाद में जिन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, उन्हीं याचिकाकर्ताओं में से एक हैं फिजिक्सवाला के को-फाउंडर अलख पांडेय।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के कंस्ट्रक्शन ठेकेदार के बेटे अलख पांडेय का फिजिक्सवाला के को-फाउंडर बनने की पूरी कहानी बेहद दिलचस्प व हर किसी को प्रेरित करनी वाली है।

अलख पांडेय का बचपन गरीबी में बीता। पिता निर्माण ठेकेदार थे। अलख तीसरी कक्षा में थे तब उनके पिता को कारोबार में लगातार घाटा हो रहा था। नौबत यह आ गई थी कि प्रयागराज के साउथ मलाका इलाके में घर का आधा हिस्सा बेचना पड़ा। छठी-छठी कक्षा तक आते-आते तो इनका पूरा घर बिक गया था।
तब अलख पांडेय की मां ने निजी स्कूल में पढ़ाकर और बहन ने ट्यूशन के जरिए घर खर्च निकाला। आठवीं कक्षा में पढ़ते हुए खुद अलख पांडेय भी पांचवीं तक के बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करते थे।
अलख पांडे की शुरुआती पढ़ाई प्रयागराज के विशप जॉनसन स्कूल से हुई। हाईस्कूल में 91 प्रतिशत व 12वीं कक्षा में 93.5 प्रतिशत नंबर प्राप्त हुए। 12वीं के बाद भी 3 हजार रुपए में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया करते थे।
साल 2015 में अलख पांडेय ने कानपुर आईआईटी से बीटेक की और यहीं पर बच्चों को पढ़ाना शुरू कर दिया। साल 2017 में अलख पांडेय अपने दोस्त प्रतीक माहेश्वरी के साथ 'फिजिक्स वाला' नाम से यूट्यूब चैनल खोला, जिस पर उनके वीडियो काफी पसंद किए जाने लगे।
Physics Wallah - Alakh Pandey
'फिजिक्स वाला' यूट्यूब चैनल (Physics Wallah - Alakh Pandey) पर हर लेक्चर पर लगातार बढ़ते व्चूज को देखते हुए अलख पांडेय ने इसका मोबाइल ऐप तैयार करवाया। फिर कम फीस लेकर छात्रों को ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस देने लगे। थोड़े ही समय में फिजिक्स वाला के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 69 लाख हो गए और ऐप डाउनलोड 50 लाख तक पहुंच गए। वर्तमान में Physics Wallah - Alakh Pandey यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 12.3M हैं।
अलख पांडे की नेटवर्थ (Alakh Pandey's Net Worth)
साल 2020 में अलख पांडे ने सभी छात्रों को कम बजट में क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए फिजिक्स वाला की नींव रखी थी। देखते-देखते यह कोचिंग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले उम्मीदवीरों के बीच एक जानी-मानी और नामी कोचिंग संस्थान बन गई और फिजिक्सवाला को फाइनेंशियल ईयर 2021-22 (FY22) में 350 करोड़ रुपये हुआ। वेबसाइट IndiaTimes के अनुसार मार्च 2023 तक फिजिक्सवाला 8000 करोड़ की कंपनी बन गई।
Unacademy से मिला था 4 करोड़ का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अलख पांडेय अपनी मेहनत के दम पर कम समय में फेमस टीचर बन गए थे। पूर्व आईएएस रोमन सैनी वाली कोचिंग संस्थान एनअकेडमी से अलख पांडेय को 4 करोड़ का ऑफर मिला था, मगर इन्होंने ठुकरा दिया। इसी तरह से अन्य जगह से टीचर बनने के लिए 7.5 करोड़ के ऑफर भी मिला था।












Click it and Unblock the Notifications