नेहा कक्कड़ की शादी में Urvashi Rautela ने पहना 55 लाख का लहंगा, जानें ऐसा क्या हुआ जो ये वीडियो हुआ वायरल
नेहा कक्कड़ की शादी में Urvashi Rautela 55 लाख का लहंगा, जानें ऐसा क्या हुआ जो ये वीडियो हुआ वायरल
मुंबई। कुछ ही दिनों पहले बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड की शादी जमकर सुर्खियों में थी। नेहा की शादी से जुड़ी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। वहीं अब नेहा की शादी में मेहमान बनकर पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ कुछ ऐसा हुआ कि अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

शादी में 50 लाख का लंहगा पहना था ओर फिर
अपनी एक्टिंग और खूबसूरती की बदौलत लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी दोस्त की शादी में 55 लाख का लंहगा पहना था। उर्वशी रौतेला की फोटो और वीडियो, सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं लेकिन 55 लाख का लंहगा पहनकर जब उर्वशी अपनी दोस्त सिंगर नेहा की शादी में पहुंची तो फोटो शूट के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा घटा कि उनका वीडियो वायरल होते ही लोग जमकर मजे ले रहे हैं।

सिंगर जस मानक के साथ फोटो शूट करवाते समय उर्वशी का ये हुआ हाल
नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला सुंदर से लंहगे और आकर्षक मेकअप में बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। इस वायरल वीडियो में मशहूर सिंगर जस मानक के साथ वह 55 लाख का लहंगा पहने फोटोशूट कराती हुई दिखाई दे रही हैं, लेकिन इसी दौरान उर्वशी रौतेला का बैलेंस बिगड़ जाता है जो वीडियो में साफ दिख रहा है हालांकि, एक्ट्रेस बाद में पूरी तरह से संभल जाती हैं।

उर्वशी इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
उर्वशी रौतेला ने सबसे पहली फिल्म सनी देओल के साथ की ये फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का भूमिका निभाई थी। उर्वशी इसके बाद 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं। उर्वशी रौतेला ने 'हेट स्टोरी 4' से भी काफी चर्चा में आयीं थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो लॉकडाउन से पहले उर्वशी रौतेला का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ जिसे सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आया उर्वशी फिल्म 'पागलपंती' में भी थीं।
महेश भट्ट के साथ इस केस में भेजा गया था नोटिस
कुछ दिनों पहले मानसिक और यौन उत्पीड़न मामले में फिल्म निर्देशक महेश भट्ट के खिलाफ राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नोटिस जारी किया है।एनसीडब्ल्यू ने महेश भट्ट के साथ उर्वशी रौतेला, ईशा गुप्ता, मौनी रॉय और प्रिंस नरूला को नए नोटिस जारी किए थे जिनमें कथित ब्लैकमेल और कई महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ अपने बयान दर्ज करने हैं।












Click it and Unblock the Notifications