'अनंत' दुख में भाजपा, पीएम ने कहा-दोस्त खो दिया मैंने, देखें अंतिम दर्शन की तस्वीरें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार सुबह करीब 1 बजकर 59 मिनट पर निधन हो गया, भाजपा के कद्दावर और लोकप्रिय नेताओं में शामिल अनंत सिंह पिछले काफी समय से कैंसर से पीड़ित थे, अनंत का पहले लदंन और फिर न्यूयार्क में इलाज चला, जिसके बाद 20 अक्टूबर को उन्हें वापस बेंगलुरु के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उनका इलाज हो रहा था।

अनंत दुख में भाजपा, देखें अंतिम दर्शन की तस्वीरें

शुक्रवार को उनकी पत्नी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा था कि अब अनंत ठीक हैं, लेकिन फिर कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और उन्होंने देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया।भाजपा के वरिष्ठ नेता का यूं जाना भाजपा के लिए किसी सदमे से कम नहीं है, लोगों को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके लोकप्रिय नेता अनंत कुमार ने इस तरह से साथ छोड़ दिया है।

 अनंत दुख में भाजपा, देखें अंतिम दर्शन की तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा है कि मेरे सहकर्मी और दोस्त अनंत कुमार के निधन के बारे में सुनकर मुझे काफी दुख हुआ।

वह शानदार नेता थे, जिन्होंने युवा के रूप में राजनीति में कदम रखा और अबतक अत्यंत परिश्रम और करुणा के साथ लोगों की सेवा में लगे थे। उन्हें हमेशा उनके अच्छे कामों के लिए याद किया जाएगा। आज मैंने एक नेता नहीं अपना दोस्त खो दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी अनंत कुमार के निधन पर दुख जताते हुए ट्विटर पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। राहुल ने लिखा, 'आज सुबह केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार जी के बेंगलुरू में निधन के बारे में जानकर दुख हुआ है। उनके परिवार और मित्रों को मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।'

मालूम हो कि कर्नाटक में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

अनंत दुख में भाजपा, देखें अंतिम दर्शन की तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+