पीएम मोदी और टीएमसी सांसद के साथ कौन है यह प्यारी सी बच्ची, जानिए?

नई दिल्ली, 06 अप्रैल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बच्चों से कितना लगाव है ये तो जगजाहिर है। पीएम मोदी की अक्सर छोटे बच्चों से साथ तस्वीरें सामने आती रहती हैं। पीएम मोदी कही पर भी हो, चाहे वो देश के किसी हिस्से के दौरे पर हो या फिर विदेश यात्रा पर, बच्चों को देखकर उनसे खेलने लगते हैं। उनको प्यार करते हैं। अब हाल ही में पीएम मोदी के साथ एक प्यारी सी बच्ची की तस्वीर सामने आई है, जो काफी चर्चाओं में है। खास बात यह भी है कि इसी बच्ची को टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी गोद में लिया है। ऐसे में जानिए कौन यह बच्ची?

टीडीपी के सांसद ने की पीएम मोदी से मुलाकात

टीडीपी के सांसद ने की पीएम मोदी से मुलाकात

संसद के बजट सेशन का दूसरा सत्र जारी है। ऐसे में लगभग सभी राजनीतिक दलों के सांसद दिल्ली में हैं। सांसद अपने मुद्दे संसद में उठा रहे हैं। इस बीच हाल ही में तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के युवा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। पीएम मोदी ने टीडीपी सांसद राममोहन नायडू (MP Rammohan Naidu) की बेटी को भी दुलार किया। पीएम ने बच्ची से कुछ बातें की और उसको चॉकलेट भी गिफ्ट की, जिसकी तस्वीर खुद सांसद ने शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है।

पीएम मोदी ने बच्ची को किया दुलार

पीएम मोदी ने बच्ची को किया दुलार

मंगलवार को तेदेपा सांसद ने अपनी पत्नी और बेटी के साथ प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की थी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सांसद राममोहन नायडू की बेटी से कुछ देर बात की और फिर चॉकलेट देकर बच्ची को सरप्राइज दिया। चॉकलेट पाकर बच्ची काफी खुश नजर आ रही हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री ने उनके परिवार का स्वागत किया, उस पर सांसद ने खुशी जाहिर की है। तस्वीर शेयर करते हुए सांसद राममोहन नायडू ने लिखा माननीय पीएम से मिलकर खुशी हुई

 टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी की तस्वीर शेयर

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी की तस्वीर शेयर

वहीं राममोहन नायडू की बेटी के साथ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि उनकी बेटी टीएमसी सांसद की गोद में हैं और वो उनसे बात कर रही हैं। फोटो पोस्ट करते हुए महुआ ने लिखा आज संसद में कि सांसद की नन्ही राजकुमारी से मुलाकात। भगवान उस पर कृपा करें। आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम के सांसद राम मोहन नायडू की बेटी मिहिरा का जन्म 31 जनवरी 2021 को हुआ था। मिहिरा एक साल 3 महीने की हो चुकी हैं। अक्सर मिहिरा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+