Video: अब मोबाइल चोरी के बाद ना लें टेंशन! चोर खुद फोन देने के लिए होगा मजबूर, IPS अफसर ने बताया तरीका
IPS Ashok Kumar: मोबाइल फोन चोरी होने पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने के लिए आईपीएस अशोक कुमार ने अहम जानकारी शेयर की है। इस तरीके से चोर मोबाइल का वापस करने के लिए मजबूर होगा।
Mobile Complaint Online: आज के दौर में मोबाइल इंसान की सबसे जरूरत की चीज हो गई है। बिना मोबाइल के लोगों के अंदर बैचेनी सी होने लगती है। ऐसे में अगर किसी का फोन चोरी हो जाए तो उसके दिमाग में कई तरह के ख्याल आते हैं, क्योंकि आजकल अपनी बैंक डिटेल से लेकर फोटो और सोशल मीडिया अकाउंट्स तक सब फोन में होते हैं।
हालांकि फोन चोरी या फिर गुम होने की रिपोर्ट भी पुलिस में की जाती है, लेकिन ज्यादातर चोरी के फोन उसके मालिक तक नहीं पहुंच पाते। इस बीच एक आईपीएस अफसर ने एक ऐसा तरीका लोगों के साथ शेयर किया, जिसको अपनाने के बाद चोरी हुआ फोन खुद ही उसके मालिक तक पहुंचेगा, कैसे जानिए?

आईपीएस ने शेयर की अहम जानकारी
आईपीएस अशोक कुमार ने अपने ट्विटर पर इससे जुड़ी जानकारी की 45 सेकंड की एक वीडियो पोस्ट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- "मेरा मोबाइल गुम हो गया है!सबसे पहले, चिंता न करें। यदि आपके पास समय की कमी है और आप पुलिस के पास नहीं जा सकते हैं, तो यह जानकारी आपके बहुत काम आएगी।"
उन्होंने आगे बताया- "इस चोरी की शिकायत के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी शिकायत दर्ज करें। इससे चोर आपके मोबाइल का उपयोग नहीं कर पाएगा और उसे वापस करने के लिए मजबूर होगा।"
इस तरीके से मिल जाएगा खोया हुआ फोन
फिर बताई गई वेबसाइट ceir.gov.in पर जाना है। फिर चोरी/गुम हुए मोबाइल को ब्लॉक करें ऑप्शन को चुनें। फिर वहां मिले एक फॉर्म पर पूछी गई डिटेल्स को ठीक-ठीक भरें। इसके बाद का काम पुलिस और सर्विलांस टीम करेगी। आप यहां से डायरेक्ट लिंक के जरिए भी उस बेवसाइट पर जा सकते हैं।
इस वीडियो को 80 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है। साथ ही शेयर की जानकारी के लिए लोग आईपीएस अशोक कुमार की तारीफ भी कर रहे है। हालांकि कुछ लोगों ने इस तरह की घटना होने पर पुलिस के काम को लेकर नाराजगी भी जताई है।
-
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications