प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड मिलने पर फिलिप कोटलर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी बधाई

नई दिल्ली। अमेरिकी लेखक, सलाहकार और प्रोफेसर फिलिप कोटलर ने पीएम नरेंद्र मोदी को पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है। फिलिप कोटलर ने ट्वीट कर कहा है कि मैं पीएम नरेंद्र मोदी को फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड से सम्मानित होने पर बधाई देता हूं। ट्वीट में उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को उनके अथक ऊर्जा के साथ भारत का उत्कृष्ट नेतृत्व करने और निस्वार्थ सेवा करने के लिए इस अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

Philip Kotler Congratulates PM Narendra Modi For Award Named After Him

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी यह अवार्ड पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। इससे पहले यह अवार्ड किसी को नहीं दिया गया है। पीएम को अवार्ड दिए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर तंज कसते हुए कहा है कि मैं अपने प्रधानमंत्री जी को कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने पर बधाई देता हूं। राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है। इसके साथ-साथ राहुल गांधी ने कहा कि यह अवार्ड पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी की ओर से समर्थित है। इसके पार्टनर पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं।

राहुल गांधी के ट्वीट के बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरान ने ट्वीट करते हुए लिखा धनी!!! यह एक ऐसे व्यक्ति की तरफ से आया है जिनके शानदार परिवार ने खुद को भारत रत्न प्रदान करने का फैसला लिया। बता दें कि प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान के अनुसार यह पुरस्कार तीन आधार रेखा पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट पर केंद्रीय है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जाएगा। वहीं पुरस्कार के प्रशस्तिपत्र में कहा गया है कि नरेंद्र मोदी का चयन देश को उत्कृष्ट नेतृत्व प्रदान करने के लिए दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी को मिले अवार्ड पर राहुल ने कसा तंज तो स्मृति ईरानी ने दिया यह जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+