स्‍वदेशी वैक्‍सीन COVAXIN का फेज -3 ट्रायल अक्टूबर से लखनऊ और गोरखपुर में होगा शुरू

COVAXIN का फेज -3 ट्रायल अक्टूबर से लखनऊ और गोरखपुर में शुरू होगा

लखनऊ। कोरोना महामारी के तेजी से बढ़ते प्रकोप के बीच भारत समेत अन्‍य कई देश कोविड 19 से बचाव के लिए वैक्‍सीन बनाने के बाद उसका ह्यूमन ट्रायल कर रहे हैं। वहीं अब यूपी प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य सचिव मोहन प्रसाद ने जानकारी दी है कि भारत बायोटेक द्वारा विकसित की जा रही COVAXIN का फेज -3 ट्रायल अक्टूबर से लखनऊ और गोरखपुर में शुरू होगा।

Recommended Video

    Coronavirus India Update:COVAXIN का फेज -3 ट्रायल Lucknow और Gorakhpur में शुरु होगा| वनइंडिया हिंदी
    COVAXIN

    ये जानकारी प्रमुख स्‍वास्‍थ्‍य सचिव मोहन प्रसाद ने दी। उन्‍होंने बताया कि COVAXIN का फेज -3 ट्रायल अक्टूबर से लखनऊ और गोरखपुर में शुरू होगा। बता दें उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड को तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल उत्तर प्रदेश के दो शहर राजधानी लखनऊ और गोरखपुर में देने की इजाजत दी थी।

    गौरतलब है कि संजय गांधी पीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमन को लखनऊ का नोडल अधिकारी और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. गणेश कुमार को गोरखपुर का नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है। कंपनी अक्टूबर के पहले हफ्ते में तीसरे चरण का ट्रायल शुरू कर सकती है।

    भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ( आईसीएमआर) व राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) ने मिलकर यह पहला स्वदेशी टीका कोवैक्सीन तैयार किया है। इस वैक्‍सीन के दो चरण के ट्रायल किए जा चुके हैं। इसमें इन दो संस्थानों के साथ-साथ और लोगों पर भी इसका परीक्षण किया जाएगा। ट्रायल के लिए जरूरी सुरक्षा व अन्य प्रोटोकाल का सख्ती से पालन करवाने के लिए दो नोडल अधिकारी नियुक्‍त किए गए हैं। गौरतलब है कि देश भर में चयनित 12 चिकित्सा संस्थानों में इस वैक्सीन का सेकेंड ट्रायल सितंबर माह के शुरुआत में किए जाने की बात बताई गई थी। दूसरे फेज के ट्रायल 380 वॉलिंटियर को शामिल किया गया था ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+