ट्रेन में छात्रा से जबरदस्ती कर रहा था सेना का सूबेदार, टॉयलेट में खुद को लॉक कर बचाई जान
नई दिल्ली। ट्रेन में महिलाओं के साथ छेड़खानी के कई मामले पहले भी सामने आ चुके है। रेलवे तमाम दावे करती है, लेकिन हकीकत यहीं है कि ट्रेन का सफर महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है। चलती ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी का एक और मामला सामने आया है, जहां सेना के सूबेदार ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। छात्रा ने ट्रेन के टॉयलेट में खुद को लॉक कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक 21 साल की फार्मेसी की छात्रा दुरंतो ट्रेन से पुणे से दिल्ली आ रही थी। छात्रा ट्रेन के सेकेंड क्लास में सफर कर रही थी। ट्रेन जैसे ही कोटा के पास पहुंची बगल में बैठे सेना के सूबेदार संजय कुमार ने उसे गलत तरीके से छूना शूरू कर दिया। पहले तो छात्रा ने इग्नोर किया, जब वो नहीं माना तो छात्रा ने बगल की सीट पर बैठी महिला से मदद मांगी। मदद के बजाए महिला ने उनकी बातों को अनसुना कर दिया। जिसके बाद संदीप का मनोबल और बढ़ गया और वो उसे जबरन छूने की कोशिश करने लगा। लड़की ने भागकर खुद को ट्रेन के टॉयलेट में लॉक कर लिया।
टॉयलेट में खुद को बंद करके छात्रा ने अपने घरवालों को फोन पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद घरवालों ने
पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन लड़की के पास कोई भी मदद के लिए नहीं पहुंचा। लड़की करीब डेढ़ घंटे तक बाथरूम में लॉक रही, जिसके पास टीटी उसके पास पहुंचा। टीटी ने सूबेदार को खिलाफ एक्शन लेने के बजाए लड़की को दूसरी कोच में बिठा दिया। सुबह जब ट्रेन निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची तो पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया और आरोपी सूबेदार संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
Delhi: Army Subedar arrested for allegedly attempting to molest a Pharmacy student on board Duronto Express, yesterday.
— ANI (@ANI) May 26, 2018












Click it and Unblock the Notifications