अच्छी खबर: Zydus Cadila ने शुरू किया कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल, 1048 वॉलंटियर्स पर करेगी टेस्ट
Zydus Cadila ने शुरू किया कोरोना वैक्सीन पर ट्रायल, 1048 कैंडिडेट पर करेगी टेस्ट
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बढ़ते मामलों के बीच राहत की खबर आई है। कोरोना वैक्सीन की दिशा में बड़ी सफलता मिली है। इंडियन फॉर्मास्युटिकल कंपनी Zydus Cadila कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल शुरु कर चुकी है, जिसमें 1148 कैंडिडेट पर वैक्सीन का क्लीनीकल ट्रायल करेगी। कंपनी को इसके लिए जीसीजीआई से अनुमति मिल गई है। देश में बनी कोरोना वैक्सीन का इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गया है। जायडस कैडिला हेल्थकेयर ने अपनी कोविड वैक्सीन ZyCoV-D का ट्रायल शुरू कर दिया है।

वहीं फर्मा कंपनी क्लिनीकल ट्रायल के दूसरे फेज एक्सक्लूशन क्राइटेरिया में दो फेज के तहत ट्रायल करेगी, जिसमें वॉलंटियर को पूरी तरह से स्वस्थ रखा जाएगा। जिसमें देखा जाएगा कि ट्रायल के दौरान वॉलंटियर्स को 4 हफ्ते तक बुखार या किसी तरह का संक्रमण न हो। इस दौरान देखा जाएगा कि वैक्सीन के डोज से इंसानों पर कैसा असर होता है। उन्हें किसी तरह का का संक्रमण या स्वास्थ्य संबंधी समस्या तो नहीं हो रही है। अगर इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल सफल होता है तो ये भारत के लिए बड़ी कामियाबी होगी।












Click it and Unblock the Notifications