Bengal Chunav: ममता या मोदी? बंगाल में फेज-1 की बंपर वोटिंग के बाद बदले Phalodi Satta Bazar के अनुमान, कौन आगे

Phalodi Satta Bazar Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग क्या खत्म हुई, पूरे देश की नजरें अब चुनावी नतीजों की ओर टिक गई हैं। 23 अप्रैल 2023 को 152 सीटों पर हुई 92.88% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग ने न केवल राजनीतिक पंडितों को हैरान किया है, बल्कि राजस्थान के मशहूर 'फलोदी सट्टा बाजार' के गणित को भी पूरी तरह से बदल कर रख दिया है। सट्टा बाजार के ताजा संकेतों ने बंगाल की सत्ता की लड़ाई को और भी रोमांचक बना दिया है।

बंगाल की राजनीति का एक पुराना इतिहास रहा है। आजादी के बाद से अब तक यहां 17 विधानसभा चुनाव हुए हैं और सिर्फ 4 बार सत्ता परिवर्तन हुआ है। ऐतिहासिक आंकड़ों का विश्लेषण करें तो पता चलता है कि जब भी वोटिंग प्रतिशत में 4.5% से ज्यादा का उतार-चढ़ाव आया है, तब-तब सत्ता की कुर्सी खिसकी है।

Phalodi Satta Bazar Bengal Election 2026

2011 का उदाहरण सबसे बड़ा है, जब ममता बनर्जी ने वामपंथ के 34 साल के किले को ढहाया था, तब वोटिंग में 2.4% की बढ़ोतरी हुई थी। अब 2026 के पहले चरण में जिस तरह से 92% से ज्यादा मतदान हुआ है, उसने 'सत्ता विरोधी लहर' या 'प्रचंड लहर' के कयासों को जन्म दे दिया है। 2021 में करीब 82% वोट पड़े थे, उसकी तुलना में यह आंकड़ा काफी बड़ा है।

Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?
Phalodi Satta Bazar Bengal Election: BJP या TMC? फलोदी सट्टा बाजार ने खोले पत्ते, जानें किसकी बन रही सरकार?

फलोदी सट्टा बाजार के ताजा आंकड़े: किसे कितनी सीटें? (Bengal Phalodi Satta Bazar Predictions)

वोटिंग के बाद सट्टा बाजार में दांव लगाने वालों की धारणा तेजी से बदली है। पहले जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 127 से 130 सीटों के आसपास सिमटता दिखाया जा रहा था, वहीं पहले चरण के मतदान के बाद उनके भाव सुधरे हैं। अब बाजार का एक हिस्सा भाजपा को 138 से 141 सीटें मिलने का अनुमान लगा रहा है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) अभी भी बढ़त बनाए हुए दिख रही है। ताजा अनुमानों के मुताबिक TMC को 158 से 161 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के लिए स्थिति अभी भी चुनौतीपूर्ण है, जिसे महज 4 से 6 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। यह साफ है कि बंगाल में मुकाबला 'कांटे की टक्कर' का है और कोई भी एकतरफा जीत का दावा नहीं कर पा रहा है।

Bengal Election:'152 में 110 सीटें जीतेगी भाजपा, घुसपैठ मुक्त बनेगा बंगाल', बंपर वोटिंग के बाद बोले अमित शाह
Bengal Election:'152 में 110 सीटें जीतेगी भाजपा, घुसपैठ मुक्त बनेगा बंगाल', बंपर वोटिंग के बाद बोले अमित शाह

अन्य चुनावी राज्यों के लिए क्या है अनुमान

राज्य गठबंधन सीटों का अनुमान (नहीं) सीटों का अनुमान (हाँ)
पश्चिम बंगाल TMC गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 148 151
पश्चिम बंगाल BJP गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 138 141
तमिलनाडु DMK गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 145 148
असम NDA गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 98 100
असम ASM गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 23 -
केरल LDF गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 61 63
केरल UDF गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 76 78
पुडुचेरी NDA गठबंधन कुल सीटें जीतेगा 18 20

(नोट- ये आंकड़े सोशल मीडिया पर वायरल दावों के आधार पर लिखे गए हैं)

Bengal Election: बंगाल में 91% रिकॉर्ड मतदान TMC या BJP किसके पक्ष में? बंपर वोटिंग के मायने, चुनावी गणित
Bengal Election: बंगाल में 91% रिकॉर्ड मतदान TMC या BJP किसके पक्ष में? बंपर वोटिंग के मायने, चुनावी गणित

TMC vs BJP Bengal Fight: बंगाल में किसके पक्ष में दिख रहा माहौल?

सट्टा बाजार के संकेत बताते हैं कि बंगाल में मुकाबला इस बार बेहद करीबी हो सकता है। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि बंगाल में चुनाव सिर्फ सीटों का नहीं बल्कि राजनीतिक नैरेटिव का भी है। एक तरफ ममता बनर्जी लगातार तीसरी बार सत्ता बचाने की कोशिश में हैं, वहीं भाजपा बंगाल में पहली बार पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में है।

राज्य में इस बार चुनाव का मुद्दा सिर्फ विकास या योजनाएं नहीं बल्कि कानून व्यवस्था, घुसपैठ, राजनीतिक हिंसा और केंद्र बनाम राज्य की राजनीति भी बन चुका है। भाजपा लगातार यह दावा कर रही है कि बंगाल में बदलाव की हवा चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस का कहना है कि राज्य में पार्टी की जमीनी पकड़ पहले जैसी मजबूत है।

रिकॉर्ड मतदान के बाद राजनीतिक दलों की रणनीति भी बदलती दिखाई दे रही है। पहले चरण की वोटिंग ने यह साफ कर दिया है कि मतदाता इस बार चुनाव को गंभीरता से ले रहा है और बड़ी संख्या में मतदान केंद्र तक पहुंचा है।

क्या है फलोदी सट्टा बाजार और ये कैसे काम करता है? (What is Phalodi Satta Bazar)

राजस्थान का फलोदी अपनी सट्टेबाजी की भविष्यवाणियों के लिए देशभर में मशहूर है। यह कोई आधिकारिक संस्था नहीं है, बल्कि स्थानीय व्यापारियों और सटोरियों का एक अनौपचारिक नेटवर्क है। यहां के लोग राजनीतिक माहौल, जनता की नब्ज और जमीनी फीडबैक के आधार पर हार-जीत के 'भाव' तय करते हैं। चुनाव के अलावा यहां बारिश और क्रिकेट पर भी दांव लगते हैं। हालांकि इसकी सटीक भविष्यवाणी के कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन यह पूरी तरह से अनुमानों पर आधारित होता है।

फलोदी सट्टा बाजार चुनावी भविष्यवाणी को लेकर लंबे समय से चर्चा में रहता है। कई चुनावों में इसके अनुमान चर्चा का विषय बने हैं। हालांकि यह किसी आधिकारिक संस्था की तरह काम नहीं करता और न ही इसके आंकड़े किसी वैज्ञानिक सर्वे या चुनाव आयोग के आधार पर जारी होते हैं। फलोदी सट्टा बाजार मूल रूप से स्थानीय सट्टा नेटवर्क से जुड़ी अनुमान प्रणाली मानी जाती है। इसमें चुनावी माहौल, राजनीतिक चर्चा, स्थानीय फीडबैक और बाजार की धारणा के आधार पर सीटों का अनुमान लगाया जाता है।

भारत में सट्टेबाजी को लेकर क्या हैं नियम? (Legal Regulations on Betting)

भारत में सट्टा या जुआ खेलना अधिकांश राज्यों में अवैध है। सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 के तहत इसे एक दंडनीय अपराध माना गया है। हालांकि, कुछ राज्यों ने ऑनलाइन गेमिंग और स्किल-बेस्ड गेम को लेकर अपने अलग नियम बनाए हैं, लेकिन चुनाव के नतीजों पर सट्टा लगाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। यही कारण है कि सट्टा बाजार के आंकड़ों का कोई कानूनी आधार नहीं होता और पुलिस अक्सर इस तरह के नेटवर्क पर छापेमारी करती रहती है।

अमित शाह का बड़ा दावा: '4 मई को दीदी की विदाई तय'

पहले चरण की वोटिंग के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल की जनता का आभार जताते हुए इसे 'भयमुक्त लोकतंत्र की जीत' बताया। शाह ने दावा किया कि भाजपा 152 में से 110 से ज्यादा सीटें अकेले पहले फेज में ही जीत रही है। उन्होंने कहा कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो बंगाल में सुशासन के एक नए युग की शुरुआत होगी। शाह के मुताबिक, भारी मतदान इस बात का प्रमाण है कि जनता अब घुसपैठ और तुष्टीकरण की राजनीति से तंग आ चुकी है।

डिस्क्लेमर (Disclaimer)

यह लेख सट्टा बाजार के रुझानों और उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित एक रिपोर्ट है। सट्टा बाजार के अनुमान महज एक धारणा हैं, ये वास्तविक चुनाव परिणाम नहीं हैं। चुनाव के अंतिम नतीजे 4 मई को जनता के दिए हुए वोट ही तय करेंगे। सट्टेबाजी एक गैरकानूनी गतिविधि है और हम इसका किसी भी रूप में समर्थन नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+