Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रात भर फेलिन ने मचाई तबाही, देखें सुबह की खौफनाक तस्वीरें

भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान फेलिन ने रातभर ओडिसा और आंद्र प्रदेश में तबाही मचाई। रात 9 बजे ओडिशा के गोपालपुर तट से टकराने के बाद इस तूफान ने ओडिशा में दस्तक दे दी। तूफान की आहट के साथ ही तबाही को लेकर भारी नुकासन की आशंका जताई जा रही थी।

तूफान ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटवर्ती इलाकों को छूने के बाद अब भीतरी इलाकों में दाखिल हो चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर देश के 7 राज्‍यों में रहेगा। हलांकि तट से टकराने के साथ ही फेलिन की रफ्तार कम हो गई है जिसके बाद तूफान ने अब तक कोई भयंकर तबाही नहीं मचाई है। तूफान के कारण कई जगह जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। हवाओं के रफ्तार कम होते ही सेना राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।

ताजा जानकारी के मुताबिक फेलिन ओडिशा के उत्तर पश्चिमी इलाके में चला गया है। तूफान के कारण ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, लेकिन इसकी रफ्तार में धीरे धीरे कमी आ रही है। राज्य में बिजली व्यवस्था ठप हो चुकी है, फोन सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। रास्तों पर पेड़ गिरे हुए है। कच्चे मकान और पुरानी इमारतें गिर गई है।

फेलिन में ढाा कहर

फेलिन में ढाा कहर

फेलिन ने ओडिशा ने तबाही मचाई। रास्‍ते में जगह-जगह पेड़ गिरे हैं। हलांकि अशंका से कम ताबाही हुई है। ओडिशा में 7 लोगों की मौत हो गई है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें

रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें

फेलिन तूफान से कई जगहों पर तबाही की रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीरें सामने आ रही हैं। फेलिन ने पहले ही ऐसा रौद्र रूप दिखाया है, जिसकी कल्पना ही सिहरन पैदा करने के लिए काफी है।

सुपर साइक्‍लोन नहीं है पिलिन

सुपर साइक्‍लोन नहीं है पिलिन

मौसम विभाग ने फेलिन चक्रवात की रप्तार को देखते हुए इसे सुपर साइक्लोन मानने से इंकार कर दिया है। फेलिन की रफ्तार 200 किलोमीटर प्रतिघंट थी। वैज्ञानिक इसे लेवल 6 का तूफान मान रहे हैं, यानी यह एक सुपर साइक्लोन नहीं है, जो लेवल 7 का होता है।

आगे बढ़ा तूफान

आगे बढ़ा तूफान

गोपालपुर तट से टकराने के बाद तबाही फैलाते हुए यह तूफान अब आगे बढ़ चुका है। तूफान अब ओडिशा के पश्चिम इलाकों की तरफ बढ़ गया है।

अंधेरे में डूबा ओडिशा

अंधेरे में डूबा ओडिशा

फेलिन के बिगड़े मिजाज की वजह से बिजली के सैकड़ों खंभे उखड़ चुके हैं। बिजली और टेलीफोन सेवा तकरीबन ठप हो चुकी है। हालांकि फिलहाल जानमाल के नुकसान का सटीक आकलन नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि इसका असर अभी भी जारी है।

48 घंटों तक होगी बारिश

48 घंटों तक होगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों तक बारिश होती रहेगी। ओडिशा सहित आसपास के कई राज्यों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है।

सेना और सरकार मुस्तैद

सेना और सरकार मुस्तैद

फेलिन से आसंका से कम तबाही हुई है। तबाही कम से कम हो, इसके लिए तमाम उपाए किए गए हैं। प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव में लगा हुआ है।

सरकार ने दिया भरोसा

सरकार ने दिया भरोसा

फेलिन तूफान से होने वाली तबाही की आशंका को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी कहा है कि सरकार और कांग्रेस इस आपदा से निपटने के लिए जितना संभव है, वो सबकुछ करेगी।

ओडिसा के साथ-साथ बंगाल में भी असर

ओडिसा के साथ-साथ बंगाल में भी असर

फेलिन तूफान का असर ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल में भी अपना असर दिखा रहा है। बंगाल के हल्दिया के पास समंदर में चीन जा रहा एक विमान लापता हो चुका है। जहाज में सवार 35 लोग भी लापता हो चुके है।

जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

फेलिन की वजह से ओडिशा के कई जिले में अंधेरा छाया हुआ है। आंध्र प्रदेश के तीन तटवर्ती जिलों में भी बिजली एहतियातन बंद कर दी गई है।

श्रीकाकुलम और विजयनगरम में भारी बारिश

श्रीकाकुलम और विजयनगरम में भारी बारिश

फेलिन करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आया था। लोगों को समंदर के पास जाने से मना कर दिया गया है। पारादीप पोर्ट को एहतिया के तौर पर बंद किया गयै है।

रेल, हवाई सेवा पर असर

रेल, हवाई सेवा पर असर

तूफान के कारण रेल सेवा और हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है। तूफान के कारण कुल 56 ट्रेनें कैंसिल की जा चुकी हैं। हावड़ा और विशाखापत्तनम के बीच सारी ट्रेनें रद्द कर दी गई है। भुवनेश्वर जाने वाली भी उड़ानें भी रद्द की जा चुकी हैं।

7 राज्यों पर असर

7 राज्यों पर असर

मौसम विभाग के मुताबिक इसका असर देश के 7 राज्‍यों में रहेगा। हलांकि तट से टकराने के साथ ही फेलिन की रफ्तार कम हो गई है जिसके बाद तूफान ने अब तक कोई भयंकर तबाही नहीं मचाई है।

ऱाष्ट्रपति ने बदला रास्ता

ऱाष्ट्रपति ने बदला रास्ता

पश्चिम बंगाल के दौरे पर गए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को फेलिन के कारण अपना दौरा बीच में ही रोककर वापस दिल्ली लौटना पड़ा है।

सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां रद्द

सरकारी दफ्तरों में छुट्टियां रद्द

फेलिन के कारण ओडिशा में सरकारी दफ्तरों में दशहारे की छुट्टियां रद्द कर दी गई है।

रास्तों पर गिरे पेड़ और मकान

रास्तों पर गिरे पेड़ और मकान

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में भारी बारिश की आशंका है। मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी गई है। रास्तों पर पेड़ गिरे हुए है। कच्चे मकान और पुरानी इमारतें गिर गई है।

बिहार में बाढ़ का खतरा

बिहार में बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान के कारण बिहार में बाढ़ की आशंका है। अगले 48 घंटे तक बिहार के मैदानी भागों में भारी बारिश होगी। इसके बाद नेपाल से सटे इलाकों में भारी बारिश होगी।

सेना और सरकार तैयार

सेना और सरकार तैयार

तूफान से निपटने के लिए एनडीआरएफ की 38 टीमें ओडिशा और आंध्र प्रदेश में राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के लिए इंडियन एयरफोर्स की टीमें तैनात हैं।

मौत का मंजर

मौत का मंजर

फेलिन की तबाही में ओडिशा में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि घर और संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+