अमेरिकी नियामकों ने कहा- Pfizer-BioNTech की कोरोना वैक्‍सीन एकदम सुरक्षित

लंदन। दुनिया भर में लाखों लोगों की जान ले चुके कोरोना वायरस महामारी के खात्‍मे की शुरूआत हो गई है। ब्रिटेन में कोरोना का टीका लगने लगा है। इसी के साथ ब्रिटेन ऐसा करने वाला पहला देश बन गया है। इस वैक्‍सीन को लेकर जो सबसे बड़ी बात है वो ये है कि फाइजर और बायोएनटेक की कोरोना वैक्सीन को अमेरिकी नियामकों ने सही पाया है। खाद्य और औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा कि कोविड-19 रोधी टीका कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ बहुत सुरक्षित है। यह टीके को लेकर पहला विस्तृत विश्लेषण है।

अमेरिकी नियामकों ने कहा- Pfizer-BioNTech की कोरोना वैक्‍सीन एकदम सुरक्षित

खाद्य और औषधि प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्‍ति में कहा गया है कि Pfizer-BioNTech कोविड-19 वैक्‍सीन के ट्रायल में भाग लेने वाले 38 हजार डाटा के विश्‍लेषण में पता चला है कि कोई सुरक्षा चिंता नहीं है। दो माह के फॉलोअप के बाद वैक्‍सीन के दूसरे डोज के डाटा के विश्‍लेषण में सेफ्टी प्रोफाइल को अनुकूल पाया गया है यानी कोई साइड इफेक्‍ट नहीं है। वैक्‍सीन को लेकर कोई खास सुरक्षा चिंता नहीं पाई गई है।

ब्रिटेन के अलावा बहरीन ने दी फाइजर को मंजूरी

ब्रिटेन में 80 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों और हेल्थ केयर में लगे कर्मचारियों को पहले वैक्सीन दिये जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत उन लोगों को पहले सुरक्षित किया जा रहा है जिन्हें इस महामारी से सबसे अधिक खतरा हो सकता है। ब्रिटेन पहला देश है जिसने फाइजर द्वारा विकसित कोविड वैक्सीन के इस्तेमाल को मंज़ूरी दी है। ब्रिटेन के दवा नियामक ने फाइजर को फ़िलहाल इस वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग के लिए एक अस्थायी मंज़ूरी दी है। साथ ही कहा है कि यह टीका जो कोविड-19 से 95 प्रतिशत तक बचाव का दावा करता है, वह इस्तेमाल में लाये जाने के लिए सुरक्षित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+