पेट्रोल बचाने के लिये मेट्रो से ऑफिस गये पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोईली

वीरप्पा मोइली आज सुबह लगभग पौने 10 बजे रेस कोर्स मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल में बैठे और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतर गये। यहीं शास्त्री भवन स्थित है, जिसमें पेट्रोलियम मंत्रालय का कार्यालय है। मीडिया से बातचीत करते हुए मोइली ने कहा कि अब मैं हर बुधवार को मेट्रो से ही ऑफिस आया करुंगा इसलिये मैने सरकार द्वारा दी गई गाड़ी को गैराज में रखने के लिए कहा है।
उन्होंने कहा कि मैंने अपनी सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों से भी कहा है कि सप्ताह में कम से कम एक बार सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें। उन्होने कहा कि पेट्रोल की बचत करने से देश की अर्थव्यवस्था में भी बचत होगी। इससे ऊर्जा की बचत होगी, हमारे विदेशी मुद्रा भंडार में बचत होगी और रुपये का मूल्य स्थिर होगा और विश्वसनीयता बढ़ेगी। मोइली ने कहा कि तीन महीने बाद हम ऊर्जा की बचत के उपायों का परिणाम जानने के लिए एक प्रभाव आंकलन सर्वे करेंगे। मेरा लक्ष्य विदेशी पूंजी भंडार में 25 अरब डॉलर की बचत करना है।












Click it and Unblock the Notifications