पेट्रोल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, जानिए आपके शहर में क्या हैं दाम

नई दिल्ली। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार तीसरी बार गिरावट दर्ज की गई है। लगातार तीसरे दिन पेट्रोल की कीमत में हुई गिरावट से लोगों को कुछ हद तक राहत मिली है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत में 14 पैसे की कमी हुई है, ,जिसके बाद यहां पेट्रोल की कीमत 83.30 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। वहीं डीजल की कीमत में भी 10 पैसे की कमी आई है, जिसके बाद इसकी कीमत 71.66 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

इन शहरों में ये है कीमत

इन शहरों में ये है कीमत

वहीं देश के अन्य मेट्रो शहर की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 75.69 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 78.37 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 78.55 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 78.55 रुपए प्रति लीटर तक पेट्रोल के दाम पहुंच गए हैं। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत 67.48 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 70.03 रुपए प्रति लीटर जबकि चेन्नई में डीजल की कीमत 71.22 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है।

1 जनवरी से काफी महंगा हुआ पेट्रोलियम

1 जनवरी से काफी महंगा हुआ पेट्रोलियम

पिछले कुछ समय में जिस तरह से पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है उसके बाद से लगातार लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। 29 मई को पेट्रोल की कीमतें अपनेन रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी और इसकी कीमत 74.83 रुपए हो गई थई, जबकि डीजल के दाम 69.31 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई थी। 1 जनवरी 2018 से अगर पेट्रोल की कीमतों पर नजर डालें तो इसकी कीमत में 6.46 रुपए की बढ़ोतरी अभी तक दर्ज की गई है, जबकि डीजल की कीमतों में 8.21 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

महंगाई बढ़ी

महंगाई बढ़ी

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, जिसके बाद आखिरकार इसकी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। मई 2018 में महंगाई दर दोगुना बढ़ गई और यह 4.43 फीसदी तक पहुंच गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+