तेल कंपनियों ने फिर दिया झटका, बढ़ाए पेट्रोल के दाम, डीजल की कीमत में कटौती
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी को बढ़ती कीमतों का एक और झटका दिया है। कंपनियों ने गुरुवार देररात पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। कंपनियों ने इस बार पेट्रोल की कीमतों में 58 पैसे की बढ़ोतरी की है।

कंपनियों ने एक ओर जहां पेट्रोल की कीमतों में इजाफा किया है तो दूसरी ओर डीजल के दामों में कटौती की है। डीजल के दाम 31 पैसे कम हुए हैं।
इसके पहले तेल कंपनियों ने 31 अगस्त को कीमतों में इजाफा किया था। तब कंपनियों ने पेट्रोल के दाम 3.38 रुपये और डीजल के दाम 2.67 रुपये बढ़ाए थे।












Click it and Unblock the Notifications