पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 87 पैसा महंगा हुआ
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की गयी है। पेट्रोल के दाम में 36 पैसे जबकि डीजल के दाम 87 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी है।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि वैश्विक दामों के बढ़ने के कारण की गयी है। बढ़ी कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 60.70 जबकि डीजल की कीमत 46.80 रुपए हो गयी है।
पिछले पांच महीनों में पेट्रोल की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी पहली बार की गयी है। पेट्रोल की कीमतों में 16 जुलाई को 32 पैसे की बढ़ोत्तरी की गयी थी। उसके बाद से पेट्रोल की कीमतों में चार बार कमी की चुकी है।
1 नवंबर को भी पेट्रोल की कीमतों में 50 पैसे की कमी की गयी थी। वहीं डीजल की कीमतों में 95 पैसों की बढ़ोत्तरी की गयी थी।












Click it and Unblock the Notifications