फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, आम आदमी का 'निकला तेल'

लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब में एक बार फिर से आग लगा दी है।

Recommended Video

      Petrol Diesel का फिर से Price Hike, परेशान जनता ने उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की जेब में एक बार फिर से आग लगा दी है। दिल्ली समेत देश के चारों महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 13 पैसे और डीजल 14 पैसे महंगा होकर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। बीते शुक्रवार को ही पेट्रोल की कीमतें अपने दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी। विशेषज्ञों का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने और डॉलर के मुकाबले रुपए के गिरने के कारण पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं।

      ये हैं आज की कीमतें

      ये हैं आज की कीमतें

      सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल 77.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.51 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। वहीं, मुंबई में पेट्रोल के दाम 85.38 रुपए प्रति लीटर और डीजल के 73.79 रुपए लीटर पहुंचे। कोलकाता में पेट्रोल 13 पैसे महंगा होकर 80.89 रुपए प्रति लीटर और डीजल 72.35 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंचा। जबकि चेन्नई में पेट्रोल के दाम 80.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.43 रुपए प्रति लीटर पर पहुंचा।

      शुक्रवार को दो महीने के टॉप पर थे रेट

      शुक्रवार को दो महीने के टॉप पर थे रेट

      इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77.72 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 85.14 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 80.66 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 80.74 रुपए प्रति लीटर पर पहुंची थीं। वहीं, डीजल दिल्ली में 69.23 रुपए प्रति लीटर, मुंबई में 73.49 रुपए प्रति लीटर, कोलकाता में 72.07 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 73.13 प्रति लीटर तक पहुंचा।

      फिलहाल राहत के आसार नहीं

      फिलहाल राहत के आसार नहीं

      एक्सपर्ट्स की मानें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल किसी तरह की राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इंटरनेशनल मार्केट में जहां कच्चे तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, तो वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले पिछले कई दिनों से रिकॉर्ड गिरावट की ओर जा रहा है। डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से रोजमर्रा की चीजों के महंगा होने के कारण लोगों को आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+