16 दिन लगातार बढ़ने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में 1 पैसे की मामूली गिरावट

Recommended Video

    Petrol Diesel के Price 60 Paise नहीं 1 Paisa हुआ कम, Indian Oil की गलती | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली: देशभर में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी से आम जनता परेशान है और जगह-जगह इसको लेकर विरोध भी देखने को मिला है। लगातार 16 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद भी लोगों को बेहद मामूली राहत मिली है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाना सरकार के लिए चुनौती बना हुआ है और इस वजह से सरकार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है।

    petrol and diesel prices witness slight drop After 16 days of hike

    हालांकि इसके पहले खबर आई थी कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 60 पैसे की गिरावट आयी है जबकि मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है। वहीं डीजल की कीमतों में दिल्ली में 56 पैसे और मुंबई में 59 पैसे की कमी आयी है। लेकिन ऐसा इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर हुई एक गलती के कारण हुआ था।

    लगातार बढ़ रहे थे दाम

    लगातार बढ़ रहे थे दाम

    बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.43 रुपये और मुंबई में 86.24 रु प्रति लीटर हो गया था, वहीं दिल्‍ली में डीजल 69.31 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 73.79 रुपये प्रति लीटर हो गया था। राजधानी सहित देश के अन्य शहरों में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। राजनीतिक दलों ने भी इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है और इसके खिलाफ प्रदर्शन किया है।

    लोगों में था गुस्सा

    लोगों में था गुस्सा

    यही नहीं दिल्ली में सीएनजी भी महंगी हो गई थी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण आम आदमी की जेब ढीली हो रही थी और इसके कारण लोगों में गुस्सा था। पेट्रोल-डीजल के दालों में दामों में वृध्दि के कारण सरकार की मुश्किलें भी बढ़ी हुई हैं और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया था कि लगातार बढ़ रही कीमतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है और इसका एक स्थाई समाधान ढूंढा जा रहा है। उन्होंने कहा था कि पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाने पर भी विचार किया जा रहा है।

    पेट्रोल-डीजल के दाम में 1 पैसे की कमी

    पेट्रोल-डीजल के दाम में 1 पैसे की कमी

    बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 78.42 रु, मुंबई में 86.23 रु, कोलकाता में 81.05 रु जबकि चेन्नई में 81.42 रु प्रति लीटर रहा। जबकि दिल्ली में डीजल 69.30 प्रति लीटर रहा तो मुंबई में 73.78 रु, कोलकाता में 71.85 रु और चेन्नई में 73.17 रु प्रति लीटर रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+