पेट्रोल-डीजल के दाम में फिर से गिरावट, जानिए अपने शहर में कीमत

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दामों में आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिली है। पेट्रोल के दाम में जहां 20 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है तो डीजल के दाम में 23 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 68.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि डीजल के दाम 62.86 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। इससे पहले रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम : 69.04 रुपए प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 63.09 रुपए प्रति लीटर थे।

petrol

नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 74.47 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 65.76 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दादम 70.96 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 64.61 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई में पेट्रोल 71.41 रुपए प्रति लीटर और डीजल 66.35 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि 18 अक्टूबर को पेट्रोल अपने उच्चतम स्तर पहुंच गया था, लेकिन उसके बाद लगातार इसके दाम में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले पांच दिनों से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कीमतों में यह गिरावट जारी रहेगी। दरअसल अंतरराष्ट्रीय बाजार में जिस तरह से पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल के दाम में लगातार गिरावट हो रही है उसके चलते पेट्रोल और डीजल के दाम में भी कमी दर्ज की जा रही है। गौर करने वाली बात है कि पिछले दिनों जिस तरह से लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े थे उसे देखते हुए सरकार ने पेट्रोलियम पदार्थ पर एक्साइज ड्यूटी कम की थी।

इसे भी पढ़ें- वाइब्रैंट गुजरात को लेकर राहुल गांधी के ट्वीट पर भड़के विजय रूपाणी, ऐसे दिया जवाब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+