लगातार उछाल के बाद आज दिल्ली में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रोज बढ़ते तेल के दामों के कारण आम आदमी की जेब ढीली हो रही है। वहीं, 6 दिनों तक तेल की कीमतों में लगातार वृद्धि आज थमती नजर आई है। तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बुधवार को कोई इजाफा नहीं किया है। हाल के दिनों में तेल की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने में मोदी सरकार नाकाम साबित हुई है जिसको लेकर विपक्ष ने भी हमला बोला है।

petrol diesel Prices Kept Unchanged in four metro cities

इसके पहले, मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि डीजल के दाम में 9 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 82.16 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर पहुंच गया था जबकि डीजल 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गया था। पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती हुई कीमतों ने आम जनता को काफी परेशान किया है। वहीं, बुधवार को देश के चार महानगरों में तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें: तीन बैंकों के विलय से बाजार को बड़ा झटका, 22 बैंकों के शेयर को 20000 करोड़ का नुकसान

बता दें कि लगातार बढ़ रहे तेल के दाम के कारण सरकार पर दबाव बना हुआ है। जबकि पेट्रोल डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलावर को एक याचिका भी दायर की गई। इस याचिका में केंद्र को वह रिकॉर्ड पेश करने के निर्देश देने की मांग की गई जिसके आधार पर तेल कंपनियों द्वारा ईंधन के दाम रोज तय किए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: तेलंगाना ऑनर किलिंग में सामने आया आईएसआई कनेक्शन, हरेन पांड्या मर्डर से जुड़े तार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+