पेट्रोल 10 पैसे, डीजल 27 पैसे हुए महंगा, जानिए क्या है आपके शहर में दाम
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक बार फिर से आज बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 27 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल 82.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 74.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। गौरतलब है कि बुधवार को पेट्रोल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन आज एक बार फिर से पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं।

वहीं अगर मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 9 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद पेट्रोल 87.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है और डीजल 78.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आपको बता दें कि बुधवार को डीजल के दाम में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, हालांकि पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई थी, जिसकी वजह से लोगों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली थी।












Click it and Unblock the Notifications