पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आज भी गिरावट, जानिए आज के रेट
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी आने का सिलसिला जारी है। शनिवार को पेट्रोल डीजल के दामों में कमी दर्ज की गई है। शनिवार को दिल्ली में जहां पेट्रोल 68.29 रुपए लीटर मिल रहा है वहीं डीजल 62.26 रुपए लीटर मिल रहा है। इससे पहले शुक्रवार को भी पेट्रोल डीजल के दाम कम हुए थे। उससे पहले दो दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रही थीं।
कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी
मुंबई
में
पेट्रोल
की
कीमतों
में
15
पैसे
की
कटौती
हुई
है,
जिसके
बाद
शनिवार
को
पेट्रोल
की
कीमत
73.95
रुपए
प्रति
लीटर
हो
गई
है।
डीजल
के
दामों
में
20
पैसे
की
कटौती
के
बाद
शनिवार
को
डीजल
65.15
रुपए
प्रति
लीटर
बिक
रहा
है।
डीजल
का
भाव
एक
मार्च
2018
के
बाद
न्यूनतम
स्तर
पर
है।
कोलकाता
में
पेट्रो
70.43
और
डीजल
64.03
रुपए,
चेन्नई
में
पेट्रोल
70.85
डीजल
65.72
रुपए
प्रति
लीटर
बिक
रहे
हैं।
नोएडा
में
पेट्रोल
68.73
और
डीजल
62.08
रुपए
तो
गुरुग्राम
में
पेट्रोल
69.65
और
डीजल
62.56
रुपए
प्रति
लीटर
है।
कर्नाटक सरकार ने टैक्स बढ़ाया
कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल पर शुल्क 28.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत और डीजल पर 17.73 से 21 प्रतिशत कर दिया। जिसके बाद वहां दाम बढ़े हैं। शनिवार को बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमत 1.52 रुपए बढ़कर 70.53 रुपए और डीजल में डेढ़ रुपए की बढ़ोतरी से 64.30 रुपए प्रति लीटर हो गई।
कांग्रेस ने सरकार चलाई या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया: मोदी
कच्चे तेल की कीमतें गिर रही
कच्चे तेल की गिरती डिमांड और ज्यादा उत्पादन के चलते अभी कच्चे तेल की कीमतें कम हो रही हैं, जानकारों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आएगी। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार पर निर्भर करती है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और कमी आ सकती है।
विजय माल्या को पीएमएलए कोर्ट ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया