स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा : पेट्रोल की कीमत 1 रुपए और डीज़ल 2 रुपए प्रति लीटर हुई कम
नई दिल्ली। भारतीय स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतवासियों को सरकार ने तोहफे के रूप में पेट्रोल-डीज़ल के दाम घटा दिए हैं। जी हां, पेट्रोल के दाम में एक रुपए प्रति लीटर और डीज़ल के दाम में दो रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है। नई कीमतें आज 15 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।

एक जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक पेट्रोल और डीजल के दामों में यह चौथी कटौती है। इस कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 60.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 50.27 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। तेल कंपनियों की ओर से पिछले 45 दिनों में कीमतों में चौथी बार कटौती की गई है।
देश में तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं।












Click it and Unblock the Notifications