Petrol Diesel Price Today: GST रेट में बदलाव के बाद पेट्रोल-डीजल सस्ता या महंगा? देखें रेट लिस्ट
Petrol Diesel Price Today: आज, 22 सितंबर 2025 से वस्तु एवं सेवा कर (GST) की नई दरें लागू हो गई हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की चीजें, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कई अन्य उत्पाद सस्ते हो गए हैं।
हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर GST की नई दरों का कोई असर नहीं पड़ा है। ईंधन के दाम आज भी स्थिर हैं और पिछले दो साल से इसी स्तर पर बने हुए हैं। यह स्थिरता केंद्र और कई राज्यों द्वारा मई 2022 में की गई टैक्स कटौती के कारण बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव होने के बावजूद भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है।

GST बदलाव का पेट्रोल-डीजल पर असर
GST की नई दरों के लागू होने के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम पर कोई असर नहीं हुआ है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) हर रोज सुबह 6 बजे रेट लिस्ट जारी करती हैं। चाहे दाम बढ़ें, घटें या स्थिर रहें, रेट लिस्ट हमेशा प्रकाशित होती है। पिछले दो साल से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर हैं और मई 2022 के बाद किए गए टैक्स कटौती के कारण कीमतों में ज्यादा बदलाव नहीं आया।
ये भी पढ़ें: GST Rate Cut: कल से बदलेगा टैक्स सिस्टम, लेकिन क्या पुराने स्टॉक भी मिलेंगे सस्ते? सरकार ने साफ किया जवाब
22 सितंबर 2025 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट इस प्रकार हैं
- दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62
- मुंबई: पेट्रोल ₹103.50, डीजल ₹90.03
- कोलकाता: पेट्रोल ₹105.41, डीजल ₹92.02
- चेन्नई: पेट्रोल ₹100.90 (+10 पैसे), डीजल ₹92.49 (+10 पैसे)
- गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.26, डीजल ₹87.73
- नोएडा: पेट्रोल ₹94.71, डीजल ₹87.81
- चंडीगढ़: पेट्रोल ₹94.30, डीजल ₹82.45
- जयपुर: पेट्रोल ₹104.72, डीजल ₹90.21
- लखनऊ: पेट्रोल ₹94.69, डीजल ₹87.81
- पटना: पेट्रोल ₹105.23, डीजल ₹91.49
- मोबाइल और SMS के जरिए रेट कैसे चेक करें
मोबाइल पर भी पेट्रोल और डीजल के रेट आसानी से चेक किए जा सकते हैं। इसके लिए SMS भेजना होगा:
- IOC: अपने शहर का कोड RSP के साथ 92249-92249 पर भेजें
- BPCL: शहर का कोड RSP के साथ 92231-12222 पर भेजें
- HPCL: HP Price के साथ शहर का कोड 92222-01122 पर भेजें
ये भी पढ़ें: PM Modi GST Bachat Utsav:'स्वदेशी से सजाओ, विदेशी को भगाओ', पीएम मोदी का इशारों-इशारों में Trump को करारा जवाब
टैक्स बदलाव का ग्राहकों की जेब पर असर
देशभर में 22 सितंबर से GST की नई दरें लागू हो गई हैं। सरकार ने टैक्स सिस्टम को सरल बनाते हुए पुराने 5%, 12%, 18% और 28% स्लैब को घटाकर सिर्फ 5% और 18% कर दिया है। इसके अलावा, लग्जरी और 'सिन गुड्स' जैसे पान मसाला, तंबाकू, कार्बोनेटेड ड्रिंक और याट पर 40% टैक्स लगाया गया है। टैक्स स्लैब में यह बदलाव सीधे ग्राहकों की जेब पर असर डालेगा, जिससे रोजमर्रा की जरूरत का सामान, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयां सस्ती हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications