फिर बढ़ी कीमतें, आज से पेट्रोल 89, डीजल 86 पैसे मंहगा
तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने एक बार फिर आम आदमी की जेब में सेंध मारी है। कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा करते हुए बड़ा झटका दिया है। दिवाली के पहले बढ़ाई गई कीमतों के बाद नवंबर में पहली बार तेल कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

तेल कंपनियों ने पेट्रोल में 89 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 86 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। ये कीमतें शनिवार आधी रात से लागू हो जाएंगी।
15 अक्टूबर को बढ़ाए थे दाम
इसके पहले 15 अक्टूबर को तेल कंपनियों ने कीमतें बढ़ाई थीं। तब पेट्रोल की कीमतों में 1.34 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी जबकि डीजल में 2.37 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

Click it and Unblock the Notifications