लगातार कीमतों में बढ़ोतरी के बाद आज पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में पिछले छह दिन तक लगातार बढ़ोतरी के बाद आज इसकी कीमत में कमी देखने को मिली है। पेट्रोल केदाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है, जबकि डीजल के दाम में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.33 रुपए प्रति लीटर हो गया है जबकि डीजल के दाम 64.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले मंगलवार को पेट्रोल के दाम में जहां 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी तो डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी।

petrol

वहीं मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी कई गई है, जबकि डीजल के दाम में 13 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई है। नई कीमतें लागू होने के बाद मुंबई में पेट्रोल के दाम 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल के दाम 67.62 रुपए प्रति लीटर हो गया ह है। इससे पहले मंगलवार को मुंबई में 28 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, तो डीजल के दाम में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

जिस तरह से पिछले दिनों लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी उसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था, लोग महंगा पेट्रोल खरीदने को मजबूर थे। इससे पहले तकरीन एक महीने तक पेट्रोल के दाम में काफी कमी देखने को मिली थी, जिसके चलते लोगों को महंगाई से काफी हद तक राहत मिली थी। गौर करने वाली बात है कि पेट्रोल और डीजल के दाम को अब सरकार के नियंत्रण से मुक्त कर दिया गया है और अब इसका नियंत्रण बाजार के मूल्य के आधार पर तेल कंपनियां करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+