Petrol Price: जारी हुए आज के पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol Price: जारी हुए आज के पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है कीमत
Petrol Diesel Price 26 Nov 2022: देशभर में आज भी पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत 26 नवंबर 2022 (शनिवार) को भी स्थिर है। पिछले 6 महीने से देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई देशव्यापी बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

जानिए अन्य शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल के दाम?
-चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है।
-कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है।
- बेंगलुरु में पेट्रोल 101.94 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
-लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर है।
-नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है।
-गुरुग्राम में पेट्रोल 97.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है।
-चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कब हुआ था आखिरी बदलाव
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बदलाव इस साल 21 मई को हुआ था, जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। केंद्र सरकार के उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद से, कुछ राज्यों ने ऑटो ईंधन पर वैट दरों में भी कमी की है।
24 अगस्त को वैट बढ़ाने पर मेघालय पेट्रोल-डीजल में संशोधन करने वाला आखिरी राज्य था। शिलांग में पेट्रोल 96.83 प्रति लीटर और डीजल 84.72 प्रति लीटर है। महाराष्ट्र सरकार ने जुलाई में पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications