महंगाई को लेकर सरकार पर कांग्रेस का तंज, कहा- पेट्रोल-डीजल के टैक्स में हुई 300 प्रतिशत बढ़ोतरी
नई दिल्ली: पिछले साल हुए लॉकडाउन ने आम जनता की कमर तोड़ दी। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि सरकार उन्हें महंगाई से राहत दिलाएगी, लेकिन हुआ इसका उल्टा, जहां पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम बढ़ते ही चले गए। मौजूदा वक्त में पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में विपक्ष भी महंगाई का मुद्दा लगातार उठा रहा है। अब कांग्रेस ने भी मोदी सरकार के ऊपर जनता की आय बढ़ाने की बजाए अपनी आय बढ़ाने का आरोप लगाया है।
Recommended Video

कांग्रेस ने एक ग्राफिक्स शेयर किया है, जिसमें लिखा है कि पिछले 7 सालों में आम आदमी की संपत्ति सिर्फ 36 प्रतिशत ही बढ़ी, जबकि सरकार ने पेट्रोल पर 220 प्रतिशत और डीजल पर 600 प्रतिशत ज्यादा टैक्ट वसूला है। इससे मोदी सरकार ने साफ कर दिया है कि उसका जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस ग्राफिक्स के साथ कांग्रेस ने लिखा कि मोदी सरकार में पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कलेक्शन में 6 सालों में 300% का इजाफा हुआ है, जबकि आम नागरिक की संपत्ति में मामूली वृद्धि हुई है।
राहुल ने भी कसा था तंज
28 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए थे, जिसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भी मोदी सरकार पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि चुनाव के कारण केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल 17/18 पैसे प्रति लीटर सस्ता किया है। बचत की इस धनराशि से आप क्या-क्या करेंगे?












Click it and Unblock the Notifications