पेट्रोल की कीमतों ने फिर लगाई आग, दिल्ली में अभी तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचे तेल के दाम

नई दिल्ली। Petrol and Diesel price hike देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई है। गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 23 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ तो वहीं डीजल की कीमत में 26 पैसे का इजाफा हुआ है। दामों में इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 84.20 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल की 74.38 रुपए पहुंच गई है। ये बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी के बाद की गई है।

Petrol and diesel

2018 के बाद सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे दाम

आपको बता दें कि दिल्ली में पेट्रोल की कीमत साल 2018 के बाद अपने सबसे उच्च स्तर पर है। 2018 में पेट्रोल की कीमत 84 रुपए तक पहुंची थी। वहीं डीजल 75.45 रुपए बिक रहा था। 2 साल के बाद वो रिकॉर्ड टूट गया है। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के ये दाम 4 अक्टूबर 2018 को थे।

दिल्ली में एक महीने के बाद बढ़े तेल के दाम

आपको बता दें कि देश में पिछले 1 महीने से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे, लेकिन बुधवार को पेट्रोल 26 पैसे और डीजल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। इसके बाद ये बढ़ोतरी गुरुवार को भी जारी रही। बता दें कि 6 दिसंबर से पहले तक पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार 48 दिनों तक नहीं बदलीं थीं। फिर 20 नवंबर को रेट बढ़ना शुरू हुए और फिर 17 बार कीमतें बढ़ीं।

2018 में सरकार ने घटाया उत्पाद शुल्क

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली में अक्टूबर 2018 में जब पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े तो उस वक्त सरकार ने उत्पाद शुल्क में 1.50 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी। इसके साथ, राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं ने भी दामों में कटौती की थी। इसके बाद कहीं जाकर दाम थोड़े कम हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+