देश में पेट्रोल-डीजल के फिर बढ़े दाम, दिल्ली में 102 के पार पहुंची 1 लीटर पेट्रोल की कीमत
नई दिल्ली, अप्रैल 01। पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है। 1 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के रेट में फिर से इजाफा हो गया है। हालांकि यह बढ़ी हुई कीमतें कल यानि कि 2 अप्रैल सुबह 6 बजे से लागू होंगी। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल का नया रेट 102.61 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं 1 लीटर डीजल की कीमत 93.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

शुक्रवार को CNG के भी बढ़े दाम
आपको बता दें कि 1 अप्रैल के दिन पेट्रोल-डीजल के रेट नहीं बढ़े, लेकिन IGL ने पहले सीएनजी और फिर पीएनजी के दाम जरूर बढ़ा दिए। शुक्रवार को IGL ने सीएनजी में 80 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की, जिसके बाद दिल्ली में सीएनजी का नया रेट 60.81 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। सीएनजी का रेट बढ़ने के बाद आईजीएल ने पीएनजी के दाम में भी 5.85 रुपए प्रति एमसीएम की बढ़ोतरी कर दी, जिसके बाद दिल्ली में पीएनजी का नया रेट 41.71 एससीएम हो गया।
इसके अलावा शुक्रवार को कमर्शियल सिलेंडर के भी दाम बढ़ा दिए गए। 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 250 रुपए बढ़ गए हैं। दिल्ली में अब कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,253 रुपये पर पहुंच गई।
पिछले 11 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल में 6 रुपए से अधिक की बढ़ोतरी हो चुकी है।
इन शहरों में पेट्रोल का 2 अप्रैल से होगा यह रेट
- दिल्ली में पेट्रोल 102.61 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल का रेट 93.87 रुपए प्रति लीटर होगा।
- नोएडा में पेट्रोल का नया रेट 102.46 रुपए प्रति लीटर होगा, जबकि 1 लीटर डीजल की कीमत 94.01 होग जाएगी।
- गुरुग्राम में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है तो वहीं डीजल का रेट 93.98 हो गया है।
अन्य शहरों के रेट जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए












Click it and Unblock the Notifications