The Kerala Story: फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, जल्द सुनवाई से किया इनकार
The Kerala Story: फिल्म द केरला स्टोरी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका में कहा गया है कि यह फिल्म समाज में नफरत को बढ़ावा देगी।

The Kerala Story: फिल्म 'द केरला स्टोरी' (The Kerala Story) पर प्रतिबंध लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। दायर याचिका में बताया गया कि यह फिल्म हेट स्पीच को बढ़ावा देती है। उच्चतम न्यायालय ने याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया है।
जमीयत उलमा-ए-हिंद ने सिनेमाघरों और ओटीटी प्लेटफार्मों पर भी इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिसमें कहा गया है कि यह फिल्म देश में समाज के विभिन्न वर्गों के बीच नफरत फैला सकती है। इससे लोगों के बीच दुश्मनी बढ़ने की संभावना है।
Recommended Video

बता दें कि द केरला फिल्म का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही विवाद हो रहा है। कई लोग इस फिल्म को बैन की मांग कर रहे हैं। इस फिल्म के टीजर लॉन्च होने से ही विवाद शुरू हो गया है। इस फिल्म को सुदीप्तो सेन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 5 मई को रिलीज होगी।
रिलीज होने से पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को A सर्टिफिकेट दिया है। साथ ही इस फिल्म के 5 सीन्स को भी हटा दिया है। हटाए गए सीन में केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ साक्षात्कार भी शामिल है। अपने इंटरव्यू में कहा था कि अगले दो दशक में केरल एक मुस्लिम राज्य बन जाएगा। इसके बाद इस सीन को हटा दिया गया है।
केरल सरकार और विपक्ष के नेताओं ने राज्य में फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। सीपीएम और कांग्रेस नहीं चाह रही कि फिल्म वहां रिलीज हो। वहीं, इससे पहले शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि 'केरल स्टोरी' आपकी हो सकती है, हमारी नहीं। इसके अलावा अन्य ट्वीट में केरल स्टेट कमेटी मुस्लिम यूथ लीग द्वारा जारी पोस्टर को ट्वीट किया। इस पोस्टर में दाबे साबित करने वाले को एक करोड़ रुपये के इनाम का जिक्र है।
यह भी पढ़ें- 'द केरला स्टोरी': इस फ़िल्म को क्यों बताया जा रहा है संघ का 'मुस्लिम विरोधी प्रोपेगैंडा'












Click it and Unblock the Notifications