तो फरवरी में नहीं रिहा हो पायेंगे 'खलनायक' संजय दत्त?
मुंबई। 25 फरवरी को अभिनेता संजय दत्त रिहा होंगे या नहीं इस पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि उनकी रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। जिसके कारण संजू बाबा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र सरकार ने संजय के अच्छे बर्ताव को देख सजा के 116 दिन पहले 27 फरवरी को उन्हें रिहा करने की बात पर मुहर लगाई थी।
जो याचिका दायर की गई है उस पर अगले हफ्ते सुनवाई हो सकती है। मालूम हो कि संजय दत्त मुंबई धमाकों में प्रयोग हुए असलहे को अपने घर में पनाह देने के आरोप में यरवाडा जेल में सजा काट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई थी। अभिनेता को टाडा के तहत आतंकवाद के आरोपों से बरी कर दिया गया था।













Click it and Unblock the Notifications