शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन के खिलाफ दायर याचिका खारिज, SC ने कहा- हमसे उम्मीद न करें
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में चुनाव के बाद सरकार गठन करने के लिए शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन को असंवैधानिक घोषित करने के खिलाफ दायर याचिका को आज यानी शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। मामले की सुनवाई करते हुए उच्चतम न्यायालय ने कहा कि हमसे उन क्षेत्रों में जाने की उम्मीद न करें जहां न्यायालय का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है। गौरतलब है कि बीजेपी से अलग होने के बाद शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बना लिया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के बाद सीएम पद को लेकर बीजेपी और शिवसेना के बीच चली बहस गठबंधन टूटने के बाद ही खत्म हुई। सरकार गठन करने को लेकर शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, जिसको लेकर सुप्रीम कोर्ट में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता प्रमोद पंडित जोशी ने याचिका दायर की। प्रमोद पंडित ने याचिका में आरोप लगाया की शिवसेना ने अपना वादा तोड़ा है और एनसीपी-कांग्रेस के साथ असंवैधानिक गठबंधन किया है।
शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि, राजनीतिक दलों को जनता से किए गए वादों का पालन करना होगा। हम उम्मीद करते हैं कि पार्टियां वादों का पालन करेंगी लेकिन अगर किसी कारण से वे नहीं करते हैं तो हम इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते हैं। न्यायालय ने प्रमोद पंडित जोशी की याचिका पर कहा कि जिस क्षेत्र में न्यायालय का कोई अधिकार नहीं है वहां हमसे फैसला सुनाने की उम्मीद ना करें।
यह भी पढे़ं: महाराष्ट्र के बाद भाजपा शासित इस राज्य पर शिवसेना की निगाहें, संजय राउत ने किया बडा़ दावा
-
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान












Click it and Unblock the Notifications