परवेज मुशर्रफ ने किया खुलासा, मेरे समय में पाकिस्तान जैश की मदद से भारत में करवाता था बम धमाके
Recommended Video

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने एक साक्षात्कार में स्वीकार किया है कि उनके कार्यकाल के दौरान सरकार के कहने पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर ने भारतीय जमीन पर बम धमाके किए थे। पाकिस्तान स्थित पत्रकार नदीम मलिक को दिए साक्षात्कार में, मुशर्रफ ने जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह वही संगठन था जिसने पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहते हुए उन पर हमला कर हत्या का प्रयास किया था।

जैश ए मोहम्मद ने ही मेरी हत्या की कोशिश की थी
परवेज मुशर्रफ ने कहा कि, यह एक अच्छी चाल है। मैंने हमेशा कहा है कि जैश ए मोहम्मद एक आतंकवादी संगठन है और उन्होंने ही मेरी हत्या करने की कोशिश में आत्मघाती हमला किया था। उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि सरकार उनके खिलाफ सख्त रुख अपना रही है। दरअसल दिसंबर 2003 में झंड़ा चीची में जैश ए मोहम्मद ने परवेज मुशर्रफ के काफिले पर फिदायीन हमला किया था। जिसमें वे बाल-बाल बच गए थे। इस घटना को याद करते हुए, मुशर्रफ ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें इस प्रयास में नहीं मारा गया।

जैश के खिलाफ कार्रवाई एक सही कदम है
मुशर्रफ ने कहा कि हमलावर ने कुछ सेकंड देर से बटन दबाया और मैंने उस समय तक पुल को पार कर चुका था। मुशर्रफ ने कहा कि जैश के खिलाफ कार्रवाई एक सही कदम है और यह कार्रवाई पहले ही की जाना चाहिए थी। जब टीवी एंकर ने परवेज मुशर्रफ से पूछा कि, जब आप सत्ता में तब आपने उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं उस समय आप देश में सबसे पावरफुल थे। आपकी सत्ता में कमजोरी 2007 के बाद आई है?
हम उधर (भारत) बम विस्फोट करवा रहे थे
इस सवाल के जवाब में मुशर्ऱफ ने कहा कि, मेरे पास इस सवाल को कोई खास जवाब नहीं है। वह जमाना औऱ था तब इसमें हमारे इंटेलिजेंस वाले शामिल थे। तब भारत औऱ पाकिस्तान के बीच जैसे को तैसा वाला रवैया अपनाया जा रहा था। वे पाकिस्तान में बम विस्फोट करवा रहे थे और हम उधर(भारत) करवा रहे थे। उस जमाने में यह सिलसिला चलता रहता था। तो उस सिलसिले में उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की तो मैंने भी उन पर कोई दवाब नहीं डाला।












Click it and Unblock the Notifications