चूरन नोट बैंक में जमा कराने पहुंचा युवक, 9.91 लाख रुपयों के साथ पुलिस ने पकड़ा
एक व्यक्ति ऐसे चूरन नोट लेकर उसे जमा कराने बैंक जा पहुंचा। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उस शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया।
हैदराबाद। पिछले कुछ हफ्तों से चिल्ड्रन बैंक के 2000 रुपए के नोट बाजार में आने की बातें सामने आ रही हैं। इसी बीच इस चूरन नोट का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद आप चौंक जाएंगे। यह मामला हैदराबाद का है। एक व्यक्ति ऐसे चूरन नोट लेकर उसे जमा कराने बैंक जा पहुंचा। जैसे ही इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने उस शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इन नोटों के ऊपर भारतीय रिजर्व बैंक नहीं लिखा था, बल्कि चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा था।

मंगलवार को हैदराबाद के मल्काजगिरी इलाके में शेख युसूफ नाम का एक शख्स 2000 और 500 रुपए के नोट बैंक में जमा कराने पहुंचा। जब कैशियर ने यह देखा तो वह हैरान रह गया और अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस में इसकी शिकायत की गई। पुलिस के मुताबिक शेख ने यह नोट एक स्टेशनरी की दुकान से खरीदे थे और फिर उनकी फोटोकॉपी कराई थी, जिसकी बाद पैसों को खाते में जमा कराने की कोशिश की। ये भी पढ़ें- खुशखबरी: आज दोगुनी हो सकती है कर मुक्त ग्रेच्युटी की सीमा
बैंक में ये चूरन नोट लेकर पहुंचे इस शख्स के पास ऐसा 9.91 लाख रुपए के नोट थे। कहा जा रहा है कि वह शख्स मानसिक रूप से बीमार है। वहीं दूसरी ओर अलग-अलग बैंक एटीएम से इस तरह के चूरन नोट निकलने की वजह से बैंकों के कर्मचारी और पुलिस दोनों ही अलर्ट हो गए हैं। आपको बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही दिल्ली के एक एटीएम से ऐसा ही चूरन नोट निकला था, जिस पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखा हुआ था। इतना ही नहीं, देश के अन्य कई जगहों पर स्थिति एटीएम से भी चूरन नोट निकलने की खबर सामने आई थी।












Click it and Unblock the Notifications